फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The wind of tunes blew, the stars of music shone

Lucknow News: सुरों की बही बयार, चमके संगीत के सितारे

Tue, 09 Dec 2025 02:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 09 Dec 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
The wind of tunes blew, the stars of music shone
प्रतियोगिता के प्रतिभागियों के साथ अकादमी के अध्यक्ष जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह, निदेशक शोभि
लखनऊ। संगीत नाटक अकादमी का सभागार सोमवार को सुरों की गूंज से सराबोर रहा। आलाप, मींड और तानों ने ऐसा जादू बिखेरा कि श्रोता पलक झपकना भूल गए। ''पियरवा मोसे करत है रार...”, ''घर जाने दे छोड़ मोरी बैंया...'',''साजन घर आए...'' जैसे गीतों की मधुर प्रस्तुतियों ने शास्त्रीय संगीत की परंपरा में नई चमक भर दी।
विज्ञापन

आंग, बंदिशों और स्वर-साधना की बारीकियों ने दर्शकों को भारतीय शास्त्रीय संगीत की गहराई से रूबरू कराया। तराना वादन की बेमिसाल प्रस्तुतियों में जब कलाकारों ने द्रुत लय में “ता–ना–देरेना” जैसे स्वराक्षरों की लयकारी शुरू की तो पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। लय, गति और तकनीक का अद्भुत संतुलन देखने को मिला।
विज्ञापन

मौका था एसएनए में आयोजित प्रादेशिक संगीत प्रतियोगिता के दूसरे चरण का, जहां सुरों की बयार बहाते हुए कई उभरते कलाकार सितारों की तरह चमकते दिखाई दिए। शहर सहित अन्य जिलों से आए कलाकारों ने ख्याल, तराना, ध्रुपद, धमार, ठुमरी और दादरा जैसी विधाओं में शानदार प्रदर्शन कर निर्णायकों को प्रभावित किया। कार्यक्रम में अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह, निदेशक डॉ. शोभित कुमार नाहर, खंडवा के रोमिल जैन, ग्रेटर नोएडा की नबनिता चौधरी और दिल्ली के पंडित राधा गोविंद दास उपस्थित रहे। निर्णायकों ने प्रतिभागियों की साधना और प्रस्तुति की खुलकर सराहना की। रेनू श्रीवास्तव और डॉ. पवन तिवारी के संयोजन में आयोजित इस प्रतियोगिता का मंच संचालन राजेंद्र विश्वकर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन विधाओं में चमके ये सितारे

ख्याल तराना- अथर्व मिश्र प्रथम (लखनऊ) और नैंसी दीप द्वितीय (आगरा)

ठुमरी दादरा- शौर्याश्री (गाजियाबाद) और ऋत्विका द्वितीय (मिर्जापुर)

ध्रुपद धमार- अक्षत सिंह (अयोध्या) और आन्या सिंह द्वितीय (बांदा)

प्रतियोगिता के प्रतिभागियों के साथ अकादमी के अध्यक्ष जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह, निदेशक शोभि

प्रतियोगिता के प्रतिभागियों के साथ अकादमी के अध्यक्ष जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह, निदेशक शोभि

प्रतियोगिता के प्रतिभागियों के साथ अकादमी के अध्यक्ष जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह, निदेशक शोभि

प्रतियोगिता के प्रतिभागियों के साथ अकादमी के अध्यक्ष जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह, निदेशक शोभि

प्रतियोगिता के प्रतिभागियों के साथ अकादमी के अध्यक्ष जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह, निदेशक शोभि

प्रतियोगिता के प्रतिभागियों के साथ अकादमी के अध्यक्ष जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह, निदेशक शोभि

प्रतियोगिता के प्रतिभागियों के साथ अकादमी के अध्यक्ष जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह, निदेशक शोभि

प्रतियोगिता के प्रतिभागियों के साथ अकादमी के अध्यक्ष जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह, निदेशक शोभि

प्रतियोगिता के प्रतिभागियों के साथ अकादमी के अध्यक्ष जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह, निदेशक शोभि

प्रतियोगिता के प्रतिभागियों के साथ अकादमी के अध्यक्ष जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह, निदेशक शोभि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed