{"_id":"67476eae38b9e3905f01b487","slug":"the-wife-got-angry-and-went-to-her-parents-house-and-the-husband-hanged-himself-raebareli-news-c-101-1-slko1031-123205-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पत्नी नाराज होकर मायके गई तो पति फंदे पर झूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पत्नी नाराज होकर मायके गई तो पति फंदे पर झूला
Thu, 28 Nov 2024 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 28 Nov 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
डीह (रायबरेली)। पत्नी नाराज होकर मायके गई तो पति ने गम में खुदकुशी कर ली। इससे परिजनों मेंं कोहराम मच गया है।
डीह थाना क्षेत्र के मंझिलहा गांव निवासी बेनीमाधव (35) की शादी अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के चौरा गांव की रहने वाली कमलेश के साथ हुई थी। बेनीमाधव की पत्नी के साथ सोमवार को किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। पति से झगड़ऩे के बाद पत्नी मायके चली गई। परिजनों के अनुसार मंंगलवार की शाम पति बेनीमाधव घर की दूसरी मंजिल पर कमरे में दुपट्टे के सहारे लटककर जान दे दी।
पत्नी ने पति को कई बार फोन किया। फोन न उठाने पर उसने पड़ोसियों को घर की दूसरी मंजिल पर भेजा। इस दौरान पड़ोसियों ने देखा कि बेनीमाधव का शव फंदे से लटक रहा था। पति की मौत की सूचना पर पहुंची पत्नी व अन्य परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी शिवाकांत पांडेय ने बताया कि युवक के खुदकुशी किए जाने की बात सामने आई है।