फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The whole world is resonating with the tune of the flute, our India is better than any other...

Lucknow News: मुरली की तान पर गूंजा सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा...

Fri, 21 Feb 2025 02:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
The whole world is resonating with the tune of the flute, our India is better than any other...
प्रस्तुति देते पद्मश्री पंडित रोनू मजूमदार।
लखनऊ। उनके होठों को छूकर बांसुरी ने ऐसे सुर छेड़े कि सुनने वाले बस आंखें बंदकर आनंद के सागर में डूब गए। ठुमक चलत रामचंद्र बाजत पैजनियां... पर मुरली ने जब तान छेड़ी तो पूरा हॉल भक्तिरस में सराबोर हो गया। वहीं, जब सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा... गूंजा तो देशभक्ति का जज्बा हिलोरें मारने लगा। मौका था सीएसआईआर (सेंट्रल ड्रग रिसर्च इंस्टीट्यूट) में आयोजित समारोह का, जहां विश्वविख्यात बांसुरी वादक पद्मश्री पंडित रोनू मजूमदार ने अपने वादन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

सीतापुर रोड पर जानकीपुरम एक्सटेंशन में स्थित सीएसआईआर के प्रेक्षागृह में बृहस्पतिवार को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान पंडित रोनू मजूमदार ने सबसे पहले राग मंगल भैरव से शुरुआत की। अमूमन कम सुने जाने वाले इस राग के सूक्ष्म अलाप से ही उन्होंने श्रोताओं पर जादू सा कर दिया। इसके बाद उन्होंने तीन ताल में निबद्ध एक सुंदर रचना प्रस्तुत की। उनके साथ रूपक भट्टाचार्य ने तबले पर और शिष्य कल्पेश ने बांसुरी पर बखूबी संगत की।
विज्ञापन

इस दौरान देश-विदेश के करीब आठ सौ डेलीगेट्य प्रेक्षागृह में मौजूद रहे और उन्होंने पंडित रोनू मजूमदार के वादन का अंतर्मन से आनंद उठाया। इस अवसर पर संस्थान की निदेशक डॉ. राधा रंगराजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम के संयोजक डॉ. दीपांकर कोले, अमेरिका से आए प्रो. कंटने एल्डि्रक, आस्ट्रेलिया से प्रो. क्रिस्टीन, डॉ. अमोघ सहस्त्रबुद्धे और हास्य-व्यंग्य कवि पंकज प्रसून समेत बड़ी संख्या में श्रोता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed