फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The whole night was without electricity, we faced a crisis for 11 hours

Lucknow News: बिजली बिना कटी पूरी रात, 11 घंटे झेला संकट

Thu, 26 Jun 2025 01:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
The whole night was without electricity, we faced a crisis for 11 hours
लखनऊ। राजधानी के कई क्षेत्रों में परिवारों ने मंगलवार रात बिना बिजली के काटी। उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र के मोबाइल नंबर से लेकर 1912 तक शिकायतें कीं, मगर किसी ने सुध नहीं ली। मोहान रोड के आदर्श विहार कॉलोनी के 60 से ज्यादा परिवार मंगलवार रात 11 से बुधवार 10 बजे तक बिजली संकट की चपेट में रहे।
विज्ञापन

पीड़ित परिवारों ने बताया कि एक फेज बिजली बंद हो गई। उमस भरी गर्मी में लोग घरों से बाहर निकल आए। उपकेंद्र के मोबाइल नंबर पर कॉल किया, मगर कोई रिस्पांस नहीं मिला। सुबह जेई से शिकायत करने पर महज 10 मिनट में ही बिजली चालू हो गई। वहीं, रात भर बिजली न होने से सुबह पानी की भी दिक्कत खड़ी हो गई।
विज्ञापन

उधर, अहिबरनपुर एवं इक्का स्टैंड उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में एबी केबल जलने से लोग परेशान रहे। यहां एक सप्ताह से यह परेशानी बनी हुई है। मंगलवार को मोहन मीकिन रोड पर खन्ना वाली गली में आधी रात को दो बार केबल में आग लगी। इसी प्रकार उतरेटिया, रिंग रोड, गोल मार्केट महानगर, फैजुल्लागंज, श्रीनगर, चिनहट, चौक, अमीनाबाद, हुसैनगंज, ठाकुरगंज और गोमतीनगर में भी बिजली की आवाजाही लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

काकोरी में फॉल्ट से 60 गांवों की बिजली ठप
काकोरी उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में दोपहर 12:20 बजे हुए फॉल्ट के कारण कस्बा समेत 60 गांवों की बिजली दोपहर 1:30 बजे तक ठप रही। जेई अजित सिंह ने बताया कि 33 केवीए लाइन पर पेड़ की डाल गिरने से आपूर्ति ठप रही। वहीं, इटौली के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश कल्लू बाबा यादव ने बताया कि यादव बाजार फीडर के तहत एक घंटे में 10 से अधिक बार बिजली की आवाजाही होती है। कुशमौरा गांव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र कुमार टेनी ने बताया कि गर्मियों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो जाती है।

जर्जर बिजली तारों को बदलने की मांग

मलिहाबाद। रहीमाबाद व माल विद्युत उपकेंद्र के तहत जर्जर तारों को बदलने के लिए भाकियू (अरा. लोकतांत्रिक) ने जेई को ज्ञापन सौंपा। यूनियन पदाधिकारी रेहान अहमद, राघवेंद्र त्रिवेदी, दीपक, आफताब अहमद बताया कि ग्राम ससपन के अंबरखेड़ा, मुन्नू खेड़ा में जर्जर तारों से विद्युत सप्लाई बाधित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed