फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The westerly wind will chill you at night, and the warm sunshine will provide relief during the day

Lucknow News: रात में पछुआ हवा से होगी सिहरन, दिन में गुनगुनी धूप देगी राहत

Fri, 06 Feb 2026 03:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 03:17 AM IST
विज्ञापन
The westerly wind will chill you at night, and the warm sunshine will provide relief during the day
गुनगुनी धूप में कैसरबाग इलाके में आइसक्रीम खाते छात्र।  - फोटो : संवाद
लखनऊ। राजधानी के मौसम में अगले कुछ दिनों तक ठहराव के साथ राहत के संकेत हैं। बीते 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 4.8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद वातावरण साफ हुआ है, जिससे न्यूनतम तापमान में कमी और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखी गई।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार को दिन चढ़ने के साथ धूप खिली, लेकिन तेज रफ्तार पछुआ हवाओं के कारण सुबह और शाम ठंडक बनी रही। धूप के बावजूद सर्द हवाओं का असर महसूस किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री की बढ़त के साथ 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री की गिरावट के साथ 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन




आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले तीन दिन तक पछुआ हवाएं चलेंगी। दिन में धूप निकलने से राहत मिलेगी, जबकि सुबह-शाम हल्की ठंड बनी रहेगी। तेज हवाओं के चलते 5 फरवरी के बाद घने कोहरे से भी राहत मिलने की संभावना है। कोई सक्रिय मौसम तंत्र न होने से तापमान में बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed