फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The West Asia crisis is huge, how long will it last... difficult to say

Lucknow News: पश्चिम एशिया संकट बड़ा, कब तक रहेगा... कहना मुश्किल

Mon, 13 Apr 2026 02:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
The West Asia crisis is huge, how long will it last... difficult to say
वरिष्ठ जन संवाद में बोलते राजनाथ सिंह।
लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच हो रहे युद्ध को लेकर समझौता की बात हो रही है, लेकिन संकट बड़ा है। यह कब तक रहेगा, कहना मुश्किल है। आज तेल लेकर भारत के जहाज स्टेट ऑफ होर्मुज से यदि निकल पा रहे हैं तो वह इसलिए क्योंकि हमारे रिश्ते अमरीका से भी अच्छे हैं और ईरान से भी। ये बातें रविवार को उन्होंने शहर के एक स्कूल परिसर में आयोजित पार्टी के एक वरिष्ठ जनसंवाद कार्यक्रम में कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में संकट चल रहा है। एक तरफ अमेरिका-इस्राइल और दूसरी तरफ ईरान है। सब एक-दूसरे से लड़ रहे हैं लेकिन सबसे बड़ी सूझबूझ की भूमिका भारत ने निभाई है। एलपीजी गैस और पेट्रोल की दिक्कतें अन्य देशों में बहुत बढ़ गई हैं, लेकिन भारत में नहीं है। हालांकि कुछ लोगों ने होर्डिंग लगाकर दुष्प्रचार करने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। इस बड़े परिवर्तन का श्रेय देश की जनता के सहयोग और प्रधानमंत्री की सक्रियता को जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लखनऊवासियों से मिलकर उन्हें सुखद अनुभूति होती है। यह शहर हमेशा जहन में रहता है। उन्होंने पिछले 10 से 12 साल में लखनऊ में हुए विकास की सराहना की। कहा कि यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहयोग से संभव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन




रक्षा मंत्री ने दिया लखनऊ में घर जैसा माहौल

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि रक्षा मंत्री ने लखनऊ में घर जैसा माहौल दिया है। शिक्षा, रहने की व्यवस्था और यहां का खानपान, यहां के लोगों की संस्कृति सभी शानदार है। गोमतीनगर लखनऊ का सर्वश्रेष्ठ क्षेत्र है। जिस तरह से लखनऊ का विकास हुआ है उससे हर आदमी की इच्छा होती है कि वह रिटायरमेंट के बाद लखनऊ में ही रहे। देश में बड़ी जिम्मेदारी होने के बावजूद रक्षा मंत्री लखनऊ में वरिष्ठ लोगों से मिलने और आशीर्वाद लेने आते हैं। एक दिन पहले शनिवार को गोमतीनगर में एक कार्यक्रम में एक बुजुर्ग व्यक्ति से खुद मिले और उनका हाल-चाल लिया।

वरिष्ठ जन संवाद में बोलते राजनाथ सिंह।

वरिष्ठ जन संवाद में बोलते राजनाथ सिंह।

वरिष्ठ जन संवाद में बोलते राजनाथ सिंह।

वरिष्ठ जन संवाद में बोलते राजनाथ सिंह।

वरिष्ठ जन संवाद में बोलते राजनाथ सिंह।

वरिष्ठ जन संवाद में बोलते राजनाथ सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed