{"_id":"6aeb9af020ae233dc00f5681","slug":"the-way-diwali-is-celebrated-has-changed-in-the-sweets-market-lucknow-news-c-13-lko1070-1997238-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मिठाई के बाजार में बदला दिवाली का अंदाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मिठाई के बाजार में बदला दिवाली का अंदाज
विज्ञापन
लखनऊ। दिवाली पर मिठाई खरीदने का अंदाज भी बदल रहा है। 250 और 500 ग्राम के डिब्बों के साथ एक ही पैक में कई स्वाद वाली मिठाइयों की मांग बढ़ रही है। काजू कतली, लड्डू और पेड़े के बीच ड्राईफ्रूट व चॉकलेट से तैयार मिठाइयों की भी मांग है। त्योहार पर रिश्तेदारों और परिचितों को उपहार देने के लिए आकर्षक पैकिंग वाले डिब्बे भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। अमीनाबाद, चौक, हजरतगंज और गोमतीनगर के मिठाई बाजार में त्योहार के लिए अलग-अलग रेंज तैयार की गई हैं। चीनी के विकल्प में खजूर, चिलगोजा, अंजीर से तैयार शुगर फ्री अथवा कम मीठी मिठाइयां भी उपलब्ध हैं। कारोबारियों के मुताबिक, मिठाई की खरीदारी में अब स्वाद के साथ ताजगी, गुणवत्ता और पैकिंग भी अहम हो गई है।
अधिकांश घरों में लोग शुगर के मरीज है। उनके लिए विशेष तौर पर खजूर, चिलगोजा, अंजीर आदि से कम मीठी मिठाइयां देसी घी और मेवे से तैयार की गई हैं। इसी की अधिक डिमांड हैं। इसके अलावा 51 हजार रुपये तक का गिफ्टपैक भी तैयार किया गया है। जिसमें कई तरह की मिठाइयों के अलावा कई तरह की नमकीन, चॉकलेट, चांदी की गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति होती है। अन्य मिठाई की कीमत 1500 रुपये प्रति किलो से शुरू है।
इस बार शुगर फ्री और खजूर से तैयार लाबोन मिठाई की सबसे ज्यादा मांग है। इसमें भारतीय मिठाइयों और फ्रेंच बोनबोन का अनूठा मेल है। इसके अलावा तुर्किये की पारंपरिक मिठाई से प्रेरित बकलावा भी लोगों को खूब पसंद आ रही है। गिफ्ट पैक में भी नई वैरायटी पेश की गई हैं। मेवा बाइट्स के 700 रुपये से लेकर 70 हजार रुपये तक के ग्रैंड गिफ्ट बॉक्स उपलब्ध हैं। खास बात यह है कि सबसे महंगे बॉक्स में 35 तरह के आइटम शामिल हैं।
विज्ञापन
- अंकित साहनी, एमडी, द हेजल नट फैक्ट्री, हजरतगंज
250 और 500 ग्राम के मिठाई डिब्बों की मांग अधिक है। कुछ लोग एक किलो के स्थान पर 800-900 ग्राम मात्रा की मिठाई पैक करा रहे हैं। देसी घी से बने काजू कतली, पेड़ा और लड्डू की मांग बनी हुई है। ग्राहक मिठाई की ताजगी और गुणवत्ता को लेकर पहले से ज्यादा सतर्क हैं। मांग के अनुसार ताजा मिठाई तैयार की जा रही है।
- अनूप गुप्ता, बाबूलाल मिष्ठान भंडार, ऐशबाग