{"_id":"6773065b9d45c6b0c2059443","slug":"the-wall-which-became-a-hindrance-for-coach-shifting-was-broken-raebareli-news-c-101-1-slko1034-125018-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कोच शिफ्टिंग के लिए बाधा बनी दीवार तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कोच शिफ्टिंग के लिए बाधा बनी दीवार तोड़ी
Tue, 31 Dec 2024 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 31 Dec 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के रेलवे स्टेशन रायबरेली में रेल कोच रेस्टोरेंट की सबसे अहम कड़ी बोगी है, जो स्टेशन तक पहुंच चुकी है। रेल लाइन से रेस्टोरेंट तक कोच पहुंचाने यानी शिफ्टिंग का काम मुश्किल भरा है। इसीलिए तैयारियां भी जोरशोर से चल रही हैं। जिस रास्ते से कोच उठाकर ले जाएंगे, उस रास्ते पर आने वाली बाधाओं को दूर किया जा रहा है। सोमवार को रेल लाइन के किनारे खड़ी दीवार ढहाई गई और लोहे के एंगल उखाड़े गए। कोच शिफ्टिंग का काम तीन जनवरी को होगा।
नए साल से रेल कोच रेस्टोरेंट शुरू करने की योजना है। इस रेस्टोरेंट के लिए स्टेशन परिसर में मुख्य प्रवेश द्वार के बगल में चारदीवारी से सटाकर नया ट्रैक बिछाया गया है। कोच भी आ गया है, जिसे स्टेशन के यार्ड में रेल लाइन पर खड़ी किया गया है। रेल लाइन से रेस्टोरेंट ट्रैक तक कोच पहुंचाने में हाइड्रा मशीन और ट्रक का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए पर्याप्त जगह और रास्ता चाहिए, जिसे तैयार करने का काम चल रहा है।
रास्ते में आने वाले पेड़ की टहनियों को कटवा कर यह बाधा पहले ही दूर कर ली गई थी। अब कांप्लेक्स के गेट पर लगे लोहे के एंगल निकलवा दिए गए हैं। कांप्लेक्स के सामने रेल लाइन के किनारे खड़ी दीवार भी ढहा दी गई है। रेल लाइन पर खिंचे विद्युत तार भी जल्द ही खोल दिए जाएंगे। वरिष्ठ कार्य निरीक्षक विजय पाल ने बताया कि तीन जनवरी को कोच शिफ्ट करेंगे, जिसके लिए रास्ता बनाने का काम चल रहा है।

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा: