{"_id":"64de52033e120718780d8545","slug":"the-villagers-got-angry-due-to-pradhan-not-attending-the-meeting-na-news-c-102-1-stp1002-1555-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: प्रधान के बैठक में नहीं आने से भड़के ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: प्रधान के बैठक में नहीं आने से भड़के ग्रामीणों ने लगाया जाम
Thu, 17 Aug 2023 10:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 17 Aug 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
लहरपुर/सीतापुर। ब्लॉक बेहटा की ग्राम पंचायत शेखनापुर में कोटा चयन को लेकर बैठक में प्रधान के नहीं पहुंचने से ग्रामीण भड़क गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने लहरपुर-भदफर मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। लहरपुर के नायब तहसीलदार के समझाने पर ग्रामीण मानें। तकरीबन आधे घंटे लगे जाम से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
शेखनापुर में बृहस्पतिवार को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का चयन खुली बैठक में होना था। ग्रामीण सुबह 10 बजे सचिवालय पर एकत्र हो गए पर प्रधान की गैरहाजिरी में प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। दोपहर दो बजे तक इंतजार करने के बाद ग्रामीण भड़क गए। सभी ने मिलकर लहरपुर-भदफर मार्ग जाम कर दिया।
सूचना पाकर नायाब तहसीलदार अशोक यादव और अपराध निरीक्षक करुणेश सिंह मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार ने ग्राम प्रधान से बात की। उसने तबीयत खराब होने पर आने में असमर्थता व्यक्त की। नायब तहसीलदार के समझाने पर ग्रामीणों ने जाम हटा लिया। नायब तहसीलदार ने बताया कि अगली बैठक 21 अगस्त को तय की गई है। यदि प्रधान नहीं पहुंचेगे तो एडीओ की अध्यक्षता में कोटा चयन कराया जाएगा।