फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The village head is not following the orders of the court, tehsil and police

Lucknow News: न्यायालय, तहसील व पुलिस का आदेश नहीं मान रहा ग्राम प्रधान

Sun, 28 Jul 2024 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 28 Jul 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
The village head is not following the orders of the court, tehsil and police
थाना समाधान दिवस में आए 97 में से महज 19 मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। साहब थाने से लेकर तहसील, ब्लॉक व जिलास्तर पर शिकायत के बाद भी प्रधान जिद पर अड़ा है। न्यायालय से स्थगन आदेश के बावजूद प्रधान मेरे बाग में गड्ढा खोद रहा है। यह बातें शनिवार को नवीन मॉडर्न थाना कटरा में आयोजित थाना समाधान दिवस में महदेइया निवासी किसान राजबहादुर ने एसडीएम इकौना ओमप्रकाश से कहीं। कहा कि प्रधान व हल्का लेखपाल ने मिलीभगत कर पौधरोपण के लिए भूमि की पैमाइश कर मेरे पुराने बाग को नाप दिया। जबकि मेरा बाग कई दशक पुराना है। साहब, मुझे न्याय दिलाइए।

वहीं गिलौला में मौजूद डीएम अजय कुमार द्विवेदी व एसपी घनश्याम चौरसिया को प्रार्थना पत्र देकर रायपुर प्यारे निवासी नाथू राम ने कहा की गांव के गाटा संख्या 76 में वह सह खातेदार है। पीड़ित अपना हिस्सा अलग कराना चाहता है। इसके लिए कई बार पैमाइश की मांग की है। पर थाने से लेकर जिला स्तर पर कहीं सुनवाई नहीं हो रही हैं। इस पर डीएम ने उसे धारा-24 के तहत न्यायालय में जाकर बंटवारे का आदेश कराने की सलाह दी। ऐसी ही स्थिति अन्य थानों की भी रही। जहां ज्यादातर मामले भूमि विवाद से संबंधित रहे। पीड़ितों का आरोप था कि ग्राम प्रधान, लेखपाल व सचिव से लेकर जिला स्तर तक शिकायत के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। इस दौरान जिले में आए 97 में से महज 19 मामलों का ही समाधान मौके पर हुआ। शेष के निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेजने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed