{"_id":"6478a4e108e6a77652009fc6","slug":"the-victims-family-needs-justice-action-should-be-taken-against-the-inspector-raebareli-news-c-13-1-267508-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पीड़ित परिवार को इंसाफ की दरकार, दरोगा पर हो कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पीड़ित परिवार को इंसाफ की दरकार, दरोगा पर हो कार्रवाई
Thu, 01 Jun 2023 07:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 01 Jun 2023 07:32 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला फालोअप
कोतवाल के शह पर बेरहमी के साथ की गई थी युवक की पिटाई
एसपी बोले, सीओ कर रहे जांच, रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। बछरावां कोतवाली में तैनात दरोगा की पिटाई से घायल हुए युवक के मामले की जांच शुरू हो गई है। पुलिस अधिकारी बता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि युवक की पिटाई की सच्चाई क्या है। वहीं पीड़ित परिवार को इंसाफ की दरकार है। पीड़ित परिवार का कहना है कि दरोगा के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। कोतवाल भी युवक की पिटाई के लिए जिम्मेदार हैं, क्योंकि उनके शह पर ही दरोगा ने युवक के साथ मारपीट की है। घटना से लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश व्याप्त है। एसपी को सीओ की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। बछरावां कोतवाली क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी सौरभ कुमार की मंगलवार की रात बछरावां कोतवाली में तैनात दरोगा दिनेश कुमार गोस्वामी ने पिटाई कर दी थी। पीड़ित सौरभ का चोट का निशान दिखाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। पीड़ित का आरोप है कि दरोगा ने उसकी डंडे से पिटाई की। इससे उन्हें पैर, हाथ समेत शरीर पर गंभीर चोटें आई। पिटाई करने के बाद उसे घर भेज दिया गया। पीड़ति का आरोप है कि पुलिस चेकिंग के नाम पर लोगों का उत्पीड़न करती है। बृहस्पतिवार को इस प्रकरण की जांच शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि एसपी के निर्देश सीओ ने जांच शुरू की है। सीओ ने घटना की बाबत दरोगा से पूछताछ की है। पीड़ित पक्ष का आरोप यह भी है कि दरोगा को बचाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि सीओ से प्रकरण की जांच कराई जा रही है। सीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई होगी।
इनसेट
सीओ नहीं उठाते सीयूजी फोन
सीओ महराजगंज अरुण नौहवार का सीयूजी मोबाइल नंबर नहीं उठता है। पूरे प्रकरण की जानकारी के लिए तीन बार सीओ के सीयूजी मोबाइल नंबर पर फोन किया गया, लेकिन उन्होंने मोबाइल रिसीव करना उचित नहीं समझा। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सीओ शासन की मंसा पर किस तरह बट्टा लगा रहे हैं, जबकि सीएम का फरमान है कि अधिकारी तत्काल फोन उठाएं।