फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The victim's family did not receive the land lease and insurance amount, leading to protests

Lucknow News: पीड़ित परिवार को नहीं मिला जमीन का पट्टा व बीमा राशि, प्रदर्शन

Thu, 22 Jan 2026 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 22 Jan 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
The victim's family did not receive the land lease and insurance amount, leading to protests
तहसील परिसर में प्रदर्शन करतीं महिलाएं।
बख्शी का तालाब। बराखेमपुर गांव निवासी किसान की हत्या के बाद परिवार को आजतक जमीन का पटटा और बीमा राशि नहीं मिलने पर भाकपा (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन ने तहसील परिसर में बुधवार को एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान एसडीएम को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया है।
विज्ञापन


प्रदर्शन की अगुवाई कर रहीं कमला गौतम और जिला सचिव रमेश सेंगर ने बताया कि महिंगवा के बराखेमपुर गांव में 30 सितंबर 2025 की रात मारपीट के मामले में घायल मुन्नूलाल की मौत हो गई। परिजनों ने दूसरे दिन पोस्टमाॅर्टम के बाद उनके हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर महिंगवा के पहाड़पुर चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को शांत करवाया। परिजनों का कहना है कि मृतक मुन्नूलाल के परिवार को जमीन का पट्टा और किसान बीमा के तहत पांच लाख रुपये की धनराशि देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन परिवार को अभी तक कोई मदद नहीं मिल सकी है। प्रदर्शन में मृतक की पत्नी मुन्नी देवी, पुत्र नीरज गौतम, सुभाष कुमार गौतम, मनीष कुमार गौतम, शिवनी गौतम, मनीषा गौतम, नन्हकू, ननकी, गुड़िया, सविता गौतम, सूरज कुमार गौतम, अखिलेश कुमार गौतम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed