फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The Vibrant Hues of Mountain Culture Unfold at the Syalde Bikhauti Fair

Lucknow News: स्याल्दे बिखौती मेला में बिखरे पर्वतीय संस्कृति के रंग

Wed, 15 Apr 2026 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
The Vibrant Hues of Mountain Culture Unfold at the Syalde Bikhauti Fair
स्याल्दे बिखौती मेला में बिखरे पर्वतीय संस्कृति के रंग
लखनऊ। श्री रामलीला समिति पर्वतीय महापरिषद शाखा गोमती नगर की ओर से स्याल्दे बिखौती मेले का आयोजन मंगलवार को पर्वतीय महापरिषद भवन में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा उत्तराखंड का झोड़ा नृत्य और गायन। पर्वतीय संस्कृति के रंगों से सराबोर मेले में 250 से अधिक महिलाओं व पुरुषों ने सामूहिक झोड़ा नृत्य का प्रदर्शन कर सभी का दिल जीत लिया। नरेंद्र सिंह फर्त्याल की प्रस्तुति सराहनीय रही। मुख्य अतिथि पर्वतीय महापरिषद के अध्यक्ष गणेश चंद्र जोशी और विशिष्ट अतिथि महासचिव महेंद्र सिंह रावत रहे। शाखा अध्यक्ष गोविंद सिंह बोरा और महासचिव रमेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि अल्मोड़ा जनपद के द्वाराहाट कस्बे में होने वाला स्याल्दे बिखौती का प्रसिद्ध मेला प्रतिवर्ष वैशाख माह में लगता है। यह मेला द्वाराहाट से आठ किमी दूर प्रसिद्ध शिव मंदिर विभांडेश्वर में लगता है। मेला दो भागों में लगता है। इस अवसर पर शाखा गोमतीनगर के संरक्षक टीडी पपने, हरीश कांडपाल, ख्याली सिंह कड़ाकोटी, पुष्कर सिंह नयाल, नारायण सिंह नेगी, टीडी कांडपाल, उमेश कैड़ा, हुकम सिंह, किशन सिंह बोरा आदि मौजूद रहे।

स्याल्दे बिखौती मेला में बिखरे पर्वतीय संस्कृति के रंग

स्याल्दे बिखौती मेला में बिखरे पर्वतीय संस्कृति के रंग

स्याल्दे बिखौती मेला में बिखरे पर्वतीय संस्कृति के रंग

स्याल्दे बिखौती मेला में बिखरे पर्वतीय संस्कृति के रंग

स्याल्दे बिखौती मेला में बिखरे पर्वतीय संस्कृति के रंग

स्याल्दे बिखौती मेला में बिखरे पर्वतीय संस्कृति के रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed