फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The uproar before the Governor's address is a violation of democratic norms: Dr. Rajeshwar Singh

राज्यपाल के अभिभाषण से पूर्व हंगामा लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन : डॉ. राजेश्वर सिंह

Tue, 10 Feb 2026 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
The uproar before the Governor's address is a violation of democratic norms: Dr. Rajeshwar Singh
 डॉ. राजेश्वर सिंह।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र शुरू होते ही सोमवार को विपक्ष ने हंगामा कर दिया। राज्यपाल के अभिभाषण से पूर्व ही सपा विधायकों ने सदन में नारेबाजी करते हुए कार्यवाही बाधित की। सरोजनीनगर से भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने इसे संसदीय परंपराओं और लोकतंत्र की गरिमा को आघात पहुंचाने वाला बताया है।
विज्ञापन

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि विरोध करना विपक्ष का सांविधानिक अधिकार है, लेकिन यह विरोध शोर-शराबे, अव्यवस्था और सदन की कार्यवाही रोककर नहीं, बल्कि बहस, तर्क और तथ्यों के माध्यम से होना चाहिए। बिना सुने किए गए विरोध को किसी भी दृष्टि से रचनात्मक राजनीति नहीं कहा जा सकता। यह नकारात्मक सोच को दर्शाता है।
विज्ञापन

डाॅ. सिंह ने कहा कि विधानसभा जनता के करों से संचालित होने वाली सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्था है। इसकी कार्यवाही बाधित करना करदाताओं की मेहनत की कमाई का दुरुपयोग और जनता के विश्वास का अपमान है। उन्होंने विपक्ष से सकारात्मक भूमिका निभाने का आग्रह करते हुए कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए जिम्मेदार और रचनात्मक विपक्ष आवश्यक है, जो पहले सुने, फिर समझे और उसके बाद सांविधानिक मर्यादाओं के भीतर सरकार को चुनौती दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed