फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The untold story of humiliation leading to catastrophe comes alive on stage.

Lucknow News: मंच पर जीवंत हुई अपमान से महाविनाश की अनकही गाथा

Fri, 13 Feb 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 13 Feb 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
The untold story of humiliation leading to catastrophe comes alive on stage.
झिमिटी खेला नाटक का मंचन करते कलाकार।
लखनऊ। एक छोटा सा मजाक, घायल अहंकार और फिर हड्डियों के पासों से बुना गया प्रतिशोध का वो जाल, जिसने पूरे कुरु वंश को राख कर दिया। गोमतीनगर सि्थत संगीत नाटक अकादमी में बृहस्पतिवार को जब ''झिमिटी खेल'' का मंचन हुआ तो दर्शकों ने महाभारत की उस अनकही गाथा को देखा जहां शब्दों के घाव हथियारों से भी ज्यादा गहरे साबित हुए। ओडिया महाकवि सरला दास की महाभारत पर आधारित इस नाटक ने दिखाया कि कैसे एक ''मामूली खेल'' महाविनाश की नींव रख सकता है।
विज्ञापन

संत गाडगे प्रेक्षागृह में भारतेंदु नाट्य अकादमी और स्पेस अकादमी के तत्वावधान में नाटक ''''झिमिटी खेल'''' का मंचन किया गया। प्रख्यात निर्देशक सत्यब्रत राउत के निर्देशन में युवा कलाकारों ने भारतीय पारंपरिक नाट्य विधाओं और प्रासंगिकता को एक नया रंग दिया। कलाकार जब ओडिशा की समृद्ध लोक परंपराओं, छाऊ नृत्य की ऊर्जा और पट्टचित्र की कलात्मकता के बीच जब महाभारत के पात्र मंच पर उतरे, तो इतिहास जीवंत हो उठा। नाटक ने महाभारत अनकही गाथा को उजागर किया। इसमें दिखा कि कैसे अपमान की आग ने विनाश की नींव रखी।
विज्ञापन


कहानी तब शुरू होती है जब धृतराष्ट्र पांडवों को इंद्रप्रस्थ भेज देते हैं। कुरु सभा में दुर्योधन द्वारा पांडवों को उनके ''दैवीय जन्म'' का हवाला देकर अपमानित करने पर, भीम कृष्ण की सलाह पर दुर्योधन को ''गोलक-पुत्र'' (गूलर के पेड़ का पुत्र) कहकर पलटवार करते हैं। यह रहस्य गांधारी के अतीत से जुड़ा है, जिसने दुर्योधन के अहंकार को चकनाचूर कर दिया। इसी प्रतिशोध की ज्वाला में गांधार नरेश और उनके 100 पुत्रों को भूखा रखकर मार दिया गया। संगीत और गायन पक्ष ने भी समा बांधे रखा, जिसमें सूर्यांशु राहुल, निहारिका कश्यप और तनुजा गोस्वामी की मुख्य भूमिका रही। कोरियोग्राफी गुरु सदाशिव प्रधान ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाटक के मुख्य कलाकार और उनकी भूमिका
धृतराष्ट्र-रोहित शर्मा

दुर्योधन-अभिषेक गुप्ता

कृष्ण-अंतरा मुखर्जी

भीम-लक्ष्य आनंद

शकुनि-प्रवीन कुमार

कुंती-चिन्मयी डोलस

झिमिटी खेला नाटक का मंचन करते कलाकार।

झिमिटी खेला नाटक का मंचन करते कलाकार।

झिमिटी खेला नाटक का मंचन करते कलाकार।

झिमिटी खेला नाटक का मंचन करते कलाकार।

झिमिटी खेला नाटक का मंचन करते कलाकार।

झिमिटी खेला नाटक का मंचन करते कलाकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed