फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The university will update its courses in accordance with industry requirements.

Lucknow News: उद्योग की जरूरत के अनुसार पुनर्वास विवि अपडेट करेगा कोर्स

Sat, 18 Apr 2026 01:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
The university will update its courses in accordance with industry requirements.
पुनर्वास विवि
लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय अब उद्योग की जरूरत के अनुसार अपने कोर्स अपडेट करेगा। इसके लिए विवि और अदाणी समूह के साथ समझौते पत्र पर हस्ताक्षर किए गए हैं। अब अदाणी समूह के विशेषज्ञ भी कोर्स अपडेट कराने में सहयोग करेंगे। विवि के प्रवक्ता डॉ. यशवंत वीरोदय ने बताया कि समझौते का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग की वास्तविक आवश्यकताओं से जोड़ना व उनके कौशल का विकास करना है।
विज्ञापन


विद्यार्थियों को इंटर्नशिप और ऑन-फील्ड प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। विशेषज्ञों की ओर से विद्यार्थियों को प्रशिक्षण व औद्योगिक भ्रमण भी कराया जाएगा। संयुक्त शोध और नवाचार गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। प्लेसमेंट और कॅरिअर के क्षेत्र में भी अदाणी समूह का सहयोग रहेगा। विशेष रूप से दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए समावेशी प्रशिक्षण कार्यक्रम व कोर्स तैयार किए जाएंगे, जो उनकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर डिजाइन होंगे। कुलपति आचार्य संजय सिंह के अनुसार यह समझौता विश्वविद्यालय और उद्योग के बीच एक मजबूत सेतु का काम करेगा और दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए नए अवसर खोलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed