फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The thieves stole the bag from Babu's car

Lucknow News: टप्पेबाजों ने बाबू की कार से पार किया बैग

Sun, 20 Jul 2025 01:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
The thieves stole the bag from Babu's car
लखनऊ। हजरतगंज में बृहस्पतिवार को दो टप्पेबाजों ने झांसा देकर सरकारी विभाग में तैनात बाबू नोएडा सेक्टर 28 निवासी दीपक द्विवेदी की कार से उनका बैग चोरी कर लिया। पीड़ित ने हजरतगंज थाने में टप्पेबाजों के खिलाफ चोरी की धारा में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


दीपक के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम करीब 5:30 बजे वह चालक के साथ एसयूवी से लालबाग स्थित एलोरा होटल के सामने पहुंचे थे। वहां चालक को कुछ सामान लेना भेज दिया। वहीं, पिछली सीट पर बैठे दीपक पानी की बॉटल से कुल्ला करने लगे। पीड़ित का आरोप है कि तभी एक युवक उनसे पैसों के ऊपर कुल्ला करने पर आपत्ति जताने लगा। वह एसयूवी से नीचे उतरे तो देखा कि सड़क पर दस-दस रुपये के कुछ नोट पड़े हुए थे। दीपक जब सभी नोट उठाकर ऊपर उठे तो देखा कि एसयूवी में रखा बैग गायब था। बैग में रुपये, क्रेडित कार्ड, प्रेस इंफार्मेशन ब्यूरो कार्ड, क्लब के कार्ड व अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे थे। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed