फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The temperature reached 40 degrees, the heat made me miserable.

Lucknow News: तापमान पहुंचा 40 डिग्री, तपिश ने किया बेहाल

Sat, 13 Apr 2024 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 13 Apr 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
The temperature reached 40 degrees, the heat made me miserable.
रायबरेली। अप्रैल माह में ही गर्मी रिकाॅर्ड तोड़ने की तरफ बढ़ रही है। शुरुआती 12 दिनों में ही तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री होने से हर कोई गर्मी से बेहाल रहा। दोपहर में गर्म हवा चलने से सड़क पर कम ही लोग निकले। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 23 डिग्री पर पहुंचने से रात में सुकून की नींद नहीं मिल रही है। इस दौरान बिजली जाने पर लोगों का और भी हाल बेहाल हो जाता है।
विज्ञापन

एक तरफ जहां शुक्रवार को इसी सीजन में गर्मी का प्रचंड रूप दिखा, वहीं सुबह 9 बजे से 11 बजे तक बादलों की आवाजाही ने थोड़ा राहत देने का काम किया। बारिश की संभावना से किसान आसमान की ओर निहारते रहे, लेकिन फिर धूप ने ऐसी तेजी पकड़ी कि दोपहर में झुलसा देने वाली गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। बहुत जरूरी काम होने पर ही लोग घर से बाहर निकले। गांव के गलियारों में सन्नाटा रहा।
विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों का हाल यह रहा कि कर्मचारी अपने कार्यालायों से बाहर नहीं निकले। बच्चों का स्कूल जब दोपहर एक बजे के बाद छूटा तो वे बेहाल हो उठे। सबसे अधिक परेशान छोटे बच्चे रहे। जिला अस्पताल में भी दोपहर एक बजे के बाद भीड़ बहुत कम रही। वहीं गर्मी से बचने के लिए लोगों को सिर और चेहरे को ढक कर निकलना पड़ा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 23 डिग्री पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंधी और हल्की बारिश का अलर्ट
चंद्र शेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय और मौसम अनुंसधान केंद्र के तकनीकि विशेषज्ञ अजय मिश्रा ने बताया कि हवा में असंतुलन के साथ अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 17 डिग्री का अंतर चल रहा है। इस कारण चक्रवाती हवा का दबाव बनेगा। इस कारण आंधी और मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 14 अप्रैल तक बारिश की संभावना बनी रहेगी। किसान खेतों में मौसम के हिसाब से कटाई करें। दोपहर में कटाई के दौरान हीट स्ट्रोक से बचने का इंतजाम करें, साथ ही गेहूं के गठ्ठरों को सुरक्षित स्थान पर रखते रहें।


प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन
गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने हीट स्ट्रोक से बचने के उपाय के साथ स्वास्थ्य विभाग को सतर्क किया है। डीएम हर्षिता माथुर ने हीट वेव को लेकर अधिकारियों को खास निर्देश दिए हैं। विभागीय अधिकारियों ने पशुपालकों और किसानों को भी अलर्ट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed