फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The team that went to provide electricity connection was chased away

Lucknow News: बिजली कनेक्शन देने गई टीम को खदेड़ा

Fri, 27 Feb 2026 02:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
The team that went to provide electricity connection was chased away
लखनऊ। उतरेठिया उपकेंद्र के पाठकपुरम में बृहस्पतिवार को आवेदकों को नए कनेक्शन देने गई टीम को कॉलोनी वासियों ने खदेड़ दिया। लोगों का कहना था कि जिस ट्रांसफार्मर से कनेक्शन दिए जा रहे थे, उसे उन्होंने अपने खर्च पर लगवाया है। विरोध के कारण टीम लौट गई। इससे शुल्क जमा करने वाले आवेदकों को भी कनेक्शन नहीं मिल सके।
विज्ञापन

अभियंताओं ने बताया कि अनुज कुमार अवस्थी, बिदी देवी, संगीता देवी, प्रवीण तिवारी, पूजा पांडेय, रमेश कुमार राय ने नए कनेक्शन व नेटवर्क का एस्टीमेट जमा किया था। इसमें 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाकर कनेक्शन देने का प्रावधान है। ट्रांसफार्मर लगाकर कनेक्शन देने में 10 दिन का समय लगेगा।
विज्ञापन


होली के कारण टीम कॉलोनी में पहले से लगे ट्रांसफार्मर से कनेक्शन देने गई थी। उपभोक्ताओं के खर्च से लगे ट्रांसफार्मर से भी मध्यांचल निगम के पूर्व एमडी भवानी सिंह ने कनेक्शन देने के आदेश दे दिए थे। पाठकपुरम के लोग कनेक्शन करने में बाधा डालेंगे तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed