फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The teacher, along with her friend, stole jewellery from her home

Lucknow News: शिक्षिका ने दोस्त संग मिलकर घर से पार किए गहने

Fri, 13 Mar 2026 02:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
The teacher, along with her friend, stole jewellery from her home
लखनऊ। गाजीपुर के सर्वोदयनगर स्थित मानस विहार कॉलोनी निवासी श्याम चंद्र अवस्थी के घर से लाखों रुपये के गहने चोरी हो गए। उन्होंने घर पर बच्चों को पढ़ाने आने वाली शिक्षिका पर चोरी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। गाजीपुर पुलिस ने शिक्षिका के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया जबकि शिक्षिका की तलाश जारी है।
विज्ञापन


डीसीपी क्राइम कमलेश के मुताबिक शयाम ने मंगलवार को गाजीपुर थाने में तहरीर दी। श्याम ने बताया कि नौ जनवरी को उनकी बहू ने जेवर पहनने के लिए अलमारी खोली तो उसमें रखे चार सोने के कंगन, दो सोने की झुमकी और एक सोने का मंगलसूत्र गायब था। ऐसे में श्याम को मोहल्ले में ही रहने वाली सृष्टि पर चोरी का संदेह हुआ। सृष्टि उनके घर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने आती थी। पूछताछ पर पता चला कि सृष्टि ने गहने चोरी करके दोस्त हर्षित यादव को दिए थे। हर्षित मूल रूप से गोंडा के बडगांव का रहने वाला है। सृष्टि ने कहा कि जल्द ही वह गहने लौटा देगी। मगर ऐसा नहीं हुआ। परेशान होकर श्याम ने गाजीपुर पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन

पुलिस ने बुधवार को कुकरैल नाले के पास से हर्षित को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी ने बताया कि पुलिस को हर्षित के पास से सोने के चार कंगन बरामद हुए हैं। वह वर्तमान में महानगर सेक्टर-ए में रह रहा था। हर्षित ने बताया कि बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के दौरान सृष्टि को घर में गहने होने की बात पता चली थी। फिर दोनों चोरी की योजना बनाई थी। एक दिन श्यााम और उनका परिवार बाहर था। तभी सृष्टि घर में दाखिल हो गई जबकि वह पहरा देने के लिए घर के बाहर खड़ा था। सृष्टि ने झुमकी अपने पास रख ली थी। बाकी जेवर उसने उसे दे दिए थे। उन्होंने बताया कि सृष्टि की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed