फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The sun will show its eyes again to the pink season

Lucknow News: गुलाबी मौसम को फिर आंखें दिखाएगा सूरज

Fri, 07 Feb 2025 01:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
The sun will show its eyes again to the pink season
तेज हवा चलने से उड़ती धूल।

विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में बृहस्पतिवार को दिन भर चली ठंडी पछुआ हवा से मौसम सुहाना रहा। दिन व रात के पारे में गिरावट दर्ज की गई। काफी दिनों बाद रात का पारा लुढ़क कर 10 डिग्री से नीचे देखने को मिला। मौसम विभाग की मानें तो यह गुलाबी मौसम और तपिश भरी धूप से राहत ज्यादा दिन रहने वाली नहीं है। शनिवार से मौसम फिर से करवट लेगा, धूप फिर से आंखें दिखाएगी और धीरे-धीरे तपिश बढ़ेगी।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि शुक्रवार को भी लखनऊ में 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलेगी। तापमान में थोड़ी और गिरावट के बाद मौसम फिर से करवट लेगा।
विज्ञापन




- बृहस्पतिवार को लखनऊ में दिन का पारा 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 26 डिग्री सेल्सियस रहा। 4.6 डिग्री की गिरावट के साथ रात का तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पछुआ से सुधरी हवा की सेहत



पछुआ हवा से बृहस्पतिवार को राजधानी में एक साथ तीन वायु गुणवत्ता मापक स्टेशनों कुकरैल, गोमतीनगर और बीबीएयू में हवा हरे श्रेणी में दर्ज की गई। ऐसा संयोग कई माह बाद देखने को मिला। अलीगंज, तालकटोरा और लालबाग की हवा पीली यानी मध्यम श्रेणी में दर्ज हुई।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed