फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The sub-centre was cordoned off three times in two hours and the road was blocked

Lucknow News: दो घंटे में तीन बार उपकेंद्र का घेराव-सड़क जाम

Mon, 02 Jun 2025 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
The sub-centre was cordoned off three times in two hours and the road was blocked
लखनऊ। अहिबरनपुर उपकेंद्र के तहत आने वाले इलाकों के करीब 10 हजार उपभोक्ताओं ने शनिवार रात नौ से देर रात दो बजे तक बिजली संकट झेला। इन पांच घंटों के दौरान रात 12 से दो बजे के बीच तीन बार उपकेंद्र का घेराव और उसके सामने की सड़क को जाम किया गया।
विज्ञापन




पुलिस ने लाठी फटकारी तो आक्रोशित प्रदर्शनकारी उनसे भी भिड़ गए। इस पर और फोर्स को बुलाकर जाम खुलवाया गया। हालांकि, प्रदर्शनकारी तब तक उपकेंद्र पर डटे रहे, जब तक बिजली चालू नहीं हो गई। वहीं, कर्मचारियों के उपकेंद्र से भाग जाने पर मुख्य अभियंता वीपी सिंह रात 1:30 बजे प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे। रात दो बजे बिजली चालू होने तक वे उनके बीच ही रहे। हालांकि, उपभोक्ताओं ने रविवार शाम छह बजे तक बिजली की आवाजाही झेली।
विज्ञापन




महिला गिड़गिड़ाई- बच्चा बीमार है चालू कर दो बिजली



रात करीब 12:30 बजे उपकेंद्र पर पहुंची एक महिला गिड़गिड़ाने लगी कि बच्चा बीमार है। उसे अभी अस्पताल से लेकर आए हैं। आप त्रिवेणीनगर की बिजली चालू कर दो। इस पर खदरा की बिजली को बंद कर त्रिवेणीनगर की सप्लाई चालू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




एक्सईएन ने मुख्य अभियंता को दिया झांसा



अहिबरनपुर उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति ध्वस्त होते ही एक्सईएन सुशील कुमार ने उपभोक्ताओं की कॉल रिसीव करना बंद कर दिया। मुख्य अभिंयता वीपी सिंह ने एक्सईएन से लोकेशन के बारे में सवाल किया तो जवाब दिया कि वह उपकेंद्र पर उपभोक्ताओं के बीच हैं। हालांकि, एक्सईएन उपकेंद्र पर नहीं था। इसकी पोल तब खुली जब उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed