फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The stream of Rapti river is being diverted by building a dam

Lucknow News: बांध बनाकर मोड़ी जा रही राप्ती नदी की धारा

Fri, 14 Feb 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 14 Feb 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
The stream of Rapti river is being diverted by building a dam
गिलौला के सिसवारा घाट पर राप्ती की धारा बदलने के लिए बनाया जा रहा बांध।
लल्लन शुक्ला
विज्ञापन

गिलौला (श्रावस्ती)। राप्ती नदी की धारा सिसवारा घाट पर बन रहे पुल से 200 मीटर दूर हो गई है। अब नदी पर बांध बनाकर राप्ती की धारा को फिर से पुल के नीचे लाने की कवायद शुरू की गई है। सब कुछ ठीक रहा तो इस माह के अंत तक नदी की धारा पुल के नीचे से बहने लगेगी।

गिलौला को मुख्यालय भिनगा से सीधा जोड़ने के लिए राप्ती नदी के सिसवारा घाट पर 51 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण कराया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। परेशानी की बात यह है कि पुल निर्माण शुरू होने के बाद से ही राप्ती की धारा ने पुल से अपनी दूरी बढ़ा ली है। वर्तमान में नदी की धारा पुल से करीब 200 मीटर दूर बह रही है। अब इसे पुन: पुल के नीचे लाने के लिए तटबंध का निर्माण कराया जा रहा हे। जिसकी लंबाई एक किलोमीटर व चौड़ाई सात मीटर व ऊंचाई चार मीटर है। इस कार्य के लिए पोकलैंड, जेसीबी, नाव व पंपिंग सेट आदि का सहारा लिया जा रहा है।
विज्ञापन

यह कार्य एक पखवारे में पूरा होने की उम्मीद है। नदी के पुल के नीचे पहुंचने के बाद पुल के एक तरफ 1500 मीटर तो दूसरी तरफ 500 मीटर एप्रोच बनाया जाएगा। कार्यदायी संस्था सेतु निर्माण निगम के अवर अभियंता भगवान सिंह ने बताया कि यदि सब कुछ ठीक रहा तो तटबंध निर्माण का कार्य इस माह के अंत तक पूरा हो जाएगा। इससे नदी की दूर हुई धारा को को पुन: पुल के नीचे लाया जा सकेगा। इसके बाद पुल पर एप्रोच का कार्य पूरा कराया जाएगा। भरोसा जताया कि बरसात से पहले इस कार्य को पूरा कर पुल पर आवागमन शुरू कराने का पूरा प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed