फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The STF has sent a fresh letter seeking documents in connection with the nursing recruitment case.

Lucknow News: नर्सिंग भर्ती जुड़े मामले में एसटीएफ ने दोबारा पत्र भेजकर दस्तावेज मांगे

Fri, 18 Sep 2026 02:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
The STF has sent a fresh letter seeking documents in connection with the nursing recruitment case.
केजीएमयू में हुई थी नर्सिंग भर्ती।
लखनऊ। केजीएमयू में वर्ष 2023 में हुई नर्सिंग भर्ती की जांच दस्तावेज की कमी के कारण रुक गई है। एसटीएफ इस भर्ती में कथित अनियमितताओं की पड़ताल कर रही है। एसटीएफ ने केजीएमयू के कुलसचिव को दोबारा नोटिस भेजकर भर्ती प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेज मांगे हैं।
विज्ञापन

एसटीएफ को भर्ती की प्रक्रिया, आवेदन, चयन और नियुक्ति से संबंधित रिकॉर्ड चाहिए। इन अभिलेखों के आधार पर भर्ती प्रक्रिया में सामने आई शिकायतों और कथित अनियमितताओं की पड़ताल की जाएगी। 1276 नर्सिंग पदों पर हुई इस भर्ती को लेकर पहले से ही सवाल उठते रहे हैं।
विज्ञापन

एसटीएफ दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए दो बार पत्र भेज चुका है। इसके बावजूद जांच के लिए जरूरी सभी अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। दस्तावेज उपलब्ध न होने से जांच की गति प्रभावित हो रही है। आवेदन जमा करने के बाद परीक्षा के तरीके में बदलाव किया गया था। पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा होनी थी, बाद में इसे ओएमआर पर कराया गया, जिसको लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह के मुताबिक, एसटीएफ को जरूरी दस्तावेज दिलाए जाएंगे, ताकि जांच प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed