Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The state's first Zen-Ji post office opened in the capital.

Lucknow News: राजधानी में शुरू हुआ प्रदेश का पहला जेन-जी डाकघर

Sat, 20 Dec 2025 02:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
The state's first Zen-Ji post office opened in the capital.
राजधानी में शुरू हुआ प्रदेश का पहला जेन-जी डाकघर।
लखनऊ। युवाओं को डाक सेवा से जोड़ने और उसके आधुनिकीकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) ने अपने परिसर में प्रदेश का पहला जेन-जी डाकघर स्थापित किया है। जेन-जी थीम पर आधारित इस डाकघर का उद्घाटन आईआईएम के निदेशक प्रो. एमपी गुप्ता ने शुक्रवार को किया।
विज्ञापन

प्रो. गुप्ता ने कहा कि इंटरनेट युग से पहले पत्राचार का मुख्य माध्यम डाक व्यवस्था ही थी और इंडिया पोस्ट ने इसे देश के हर कोने तक पहुंचाया। प्रदेश का पहला जेन-जी डाकघर आईआईएम में खुलना गर्व की बात है।
विज्ञापन

मुख्य पोस्टमास्टर जनरल प्रणव कुमार ने बताया कि यह डाकघर विशेष रूप से युवाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, ताकि वे डाक प्रणाली से जुड़ें और इसकी आधुनिक सुविधाओं का लाभ उठा सकें। यह शहर में अपनी तरह का पहला डाकघर है। इसे युवाओं की जरूरतों और आधुनिक सोच को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। यहां वाई-फाई, कैफेटेरिया, मिनी लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमास्टर जनरल सुनील कुमार राय ने कहा कि केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के मार्गदर्शन और सहयोग से जेन-जी डाकघर की शुरुआत की गई है। इसका उद्देश्य डाक सेवाओं को और अधिक स्मार्ट, तेज और सुलभ बनाना है।

ये मिलेंगी सुविधाएं

क्यूआर कोड आधारित डिजिटल भुगतान
स्वचालित पार्सल पैकेजिंग व बुकिंग यूनिट
रियल-टाइम अपडेट के साथ पैकेज ट्रैकिंग
आधार नामांकन व अपडेट की सुविधा
निशुल्क हाई-स्पीड वाई-फाई

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed