फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The state's first skill lab will be built in Lucknow

Lucknow News: लखनऊ में बनेगी प्रदेश की पहली स्किल लैब

Tue, 15 Jul 2025 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 15 Jul 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
The state's first skill lab will be built in Lucknow
लखनऊ में बनेगी प्रदेश की पहली स्किल लैब
लखनऊ। राजधानी लखनऊ कौशल प्रशिक्षण के क्षेत्र में राज्य का अग्रणी केंद्र बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रही है। अलीगंज स्थित राजकीय आईटीआई परिसर में पांच करोड़ की लागत से प्रदेश की पहली स्किल लैब तैयार की जा रही है। अगले दो महीनों में इसका संचालन शुरू हो जाएगा। यहां छात्रों को बुलेट, बाइक और ऑटोमोटिव तकनीकों से जुड़ा विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


आईटीआई के प्रधानाचार्य राजकुमार यादव के मुताबिक, लैब में एक बार में तीन बैच चलेंगे, जिनमें प्रति बैच 27 छात्र होंगे। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद विद्यार्थियों को सीधे संबंधित कंपनियों में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। स्किल लैब खासतौर पर इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, फिटर, वेल्डर, डीजल मैकेनिक आदि ट्रेड से जुड़े प्रशिक्षुओं के लिए बनाई जा रही है।
विज्ञापन


इन्क्यूबेशन सेंटर और आधुनिक तकनीकों पर फोकस

लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में प्रदेश का पहला इन्क्यूबेशन, इनोवेशन और ट्रेनिंग सेंटर भी स्थापित किया जा रहा है, जहां आईटीआई छात्र आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और सॉफ्टवेयर आधारित कोर्स का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टाटा और रेमंड कंपनियों का सहयोग
आईटीआई को अत्याधुनिक बनाने के लिए टाटा मोटर्स, मारुति, एचसीएल और रेमंड जैसी कंपनियों से सहयोग लिया जा रहा है। अलीगंज, महिलाबाद, मोहनलालगंज व अन्य आईटीआई में विशेष पाठ्यक्रम की शुरुआत भी की गई है। यहां दो साल की आईटीआई के साथ ही विशेष कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। भविष्य में अन्य आईटीआई को भी अपडेट करने की तैयारी है। रेमंड की पहल से आठवीं पास युवतियों को विशेष प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार के लिए आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। अब तक 300 से अधिक युवतियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है।


ड्रोन और स्टार्टअप से जुड़े युवा

आईटीआई में तीन से छह महीने के ड्रोन और रोबोटिक्स प्रशिक्षण के बाद 100 से अधिक युवा अपने स्टार्टअप शुरू कर चुके हैं। इस तरह राजधानी में आधुनिक तकनीक आधारित स्वरोजगार की नई संभावनाएं खुल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed