{"_id":"6a8cb098f1d2665442089367","slug":"the-state-has-9-million-traders-and-30-million-voters-they-have-gained-a-role-in-politics-lucknow-news-c-13-lko1096-1889041-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: प्रदेश में 90 लाख व्यापारियों के साथ तीन करोड़ मतदाता, मिले राजनीति में हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: प्रदेश में 90 लाख व्यापारियों के साथ तीन करोड़ मतदाता, मिले राजनीति में हिस्सा
विज्ञापन
सम्मेलन में पहुंचे व्यापारी।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने सोमवार को 22वां स्थापना दिवस व्यापारी शंखनाद सम्मेलन के रूप में मनाया। इस दौरान व्यापारियों ने सभी राजनीतिक दलों से विधानसभा चुनाव में टिकट की हिस्सेदारी की मांग की। कहा कि प्रदेश में 90 लाख व्यापारियों के साथ तीन करोड़ मतदाता हैं। उन्होंने ई कॉमर्स पॉलिसी के लिए आंदोलन का एलान किया। सितंबर में बड़ी रैली करने की भी घोषणा की।
हजरतगंज स्थित एक होटल में हुए समारोह में व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा कि अब व्यापारी समाज अपने मुद्दों पर ही किसी का साथ देगा। स्थानीय निकाय से लेकर देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद तक के लिए उन्होंने व्यापारियों को मजबूत होने का एलान किया। कहा प्रदेश में 13.39 करोड़ वोटर है, इसमें 90 लाख व्यापारी वोटर है। यदि उनके परिवार और स्टाफ को मिला लिया जाए तो 3 करोड़ वोट सीधा-सीधा व्यापारी समाज का है। यानि प्रदेश में हर चौथा वोट व्यापारी का है।
सम्मेलन में व्यापारियों ने चिकित्सा एवं शिक्षा निशुल्क करने की मांग उठाई। संजय गुप्ता ने कहा कि ई कॉमर्स कंपनियों के मनमाने व्यापार के कारण खुदरा कारोबार चौपट हो रहा है, लेकिन सरकार व्यापारियों के लिए ई कॉमर्स पॉलिसी पर विचार नहीं कर रही है। यह निराशाजनक है। एलान किया कि उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ई-कॉमर्स पॉलिसी बनवाने के लिए आंदोलन करेगा। बिना जल के कनेक्शन के बिल भेजने व व्यापारियों पर लाइसेंस शुल्क लगाए जाने का भी विरोध किया।
विज्ञापन
प्रदेश कोषाध्यक्ष मो. अफजल, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, महामंत्री शशिकांत शर्मा, प्रांतीय मंत्री संदीप सिंह गौर, प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह चड्ढा, प्रदेश उपाध्यक्ष आसिफ किदवई, इकबाल हसन, पवन जायसवाल, शेखर कुमार, नगर अध्यक्ष हजिंदर सिंह, नगर महामंत्री मोहित कपूर ने भी संबोधित किया।
25 उत्कृष्ट व्यापारियों का सम्मान
वरिष्ठ व्यापारी नेता कमल अग्रवाल, हिमांशु गुप्ता, मोहम्मद ग्यास, हेमंत कुकरेजा, श्याम सुंदर अग्रवाल, अनिला अग्रवाल, सुनील मौर्या, अंशु श्रीवास्तव, मनोज अग्रवाल, धर्मेंद्र कुमार तिवारी, संतोष गुप्ता, राजू जायसवाल, मोहम्मद आरिफ कुरैशी, अभय अग्रवाल समेत 25 व्यापारियों का सम्मान किया गया।