फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The state got special priority in the Union Budget: Brajesh Pathak

केंद्रीय बजट में प्रदेश को मिली विशेष प्राथमिकता : ब्रजेश पाठक

Tue, 17 Feb 2026 02:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
The state got special priority in the Union Budget: Brajesh Pathak
बजट की खूबियां बताते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक।
लखनऊ। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि केंद्रीय बजट दूरदर्शी एवं जन कल्याणकारी है। इससे बुनियादी ढांचा मजबूत होगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। प्रदेश को इस बजट में विशेष प्राथमिकता मिली है। वह सोमवार को कैंट विधानसभा क्षेत्र के चारबाग स्थित एक होटल में आयोजित बजट चौपाल में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह बजट 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसमें राज्य के दो प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरिडोर को स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे कनेक्टिविटी एवं आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। बजट में सड़क, रेल, लॉजिस्टिक नेटवर्क, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और ऊर्जा क्षेत्र पर जोर दिया गया है। इससे बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन होगा। यह बजट समावेशी है, जो किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के साथ विकसित भारत के संकल्प को सशक्त करेगा। मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में अशोक तिवारी, मानसिंह, राकेश श्रीवास्तव, लखविंदर सिंह, योगेंद्र पटेल, मंडल अध्यक्ष राजन वर्मा, मानस बाहरी, महेंद्र राजपूत, पार्षद सुधीर मिश्रा बबलू, राजू गांधी, पीयूष दीवान, संतोष धुनक, राजेंद्र सिंह बग्गा, लकी आदि मौजूद रहे।

बजट की खूबियां बताते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक।

बजट की खूबियां बताते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक।

बजट की खूबियां बताते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक।

बजट की खूबियां बताते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed