फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The staging of Shri Krishna Leela will begin with the welcome of the New Year.

Lucknow News: नववर्ष के स्वागत के साथ शुरू होगा श्रीकृष्ण लीला का मंचन

Wed, 18 Mar 2026 02:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
The staging of Shri Krishna Leela will begin with the welcome of the New Year.
ऐशबाग रामलीला परिसर में मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता
लखनऊ। श्री रामलीला समिति ऐशबाग की ओर से भारतीय नववर्ष मेला विक्रम संवत 2083 और चैती महोत्सव का आयोजन 19 मार्च से रामलीला मैदान में शुरू होने जा रहा है। यहां के तुलसी मंच पर 12 दिवसीय श्रीकृष्ण लीला का मंचन किया जाएगा जिसे कोलकाता से आए नाट्यगुरु भास्कर बोस और उनके कलाकार मंचित करेंगे।
विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष हरीश चंद्र अग्रवाल ने ऐशबाग रामलीला परिसर में मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि भारतीय नववर्ष मेला एवं चैती महोत्सव-2026 का शुभारंभ नवसंवत चैत्र शुक्ल प्रतिप्रदा 19 मार्च को सुबह कलश स्थापना व गणेश पूजन के साथ शुरू होगा। इसके बाद श्रीकृष्ण व राधा जी का अभिनय करने वाले कलाकारों का पूजन किया जाएगा। दोपहर तीन बजे सुंदरकांड पाठ होगा जो शाम 6:30 बजे संपन्न होगा। शाम को श्रीकृष्णलीला का मंचन शुरू होने से पहले शाम 7:30 बजे तुलसी मंच पर देवताओं का आह्वान स्तुति पाठ से होगा और यह क्रम प्रतिदिन चलेगा। भजनों पर नृत्य की प्रस्तुति होगी। रात आठ बजे से संस्कृति विभाग के कलाकार प्रस्तुति देंगे और 8:30 बजे से श्रीकृष्णलीला का मंचन शुरू होगा जो रात 11:30 बजे तक चलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रामनवमी का पर्व 27 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा और 30 मार्च को बर्बरीक कथा के साथ खाटू श्याम जी की कथा की प्रस्तुति होगी। अंत में फूलाें की होली के साथ 12 दिवसीय समारोह का समापन होगा। इस दौरान समिति के उपाध्यक्ष शुभम अग्रवाल, मंत्री आशुतोष शर्मा (आशु), कोषाध्यक्ष ऋतुराज रस्तोगी, संयुक्त मंत्री शुभम अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed