फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The stage was lit up with classical music, teenage talents added to the brilliance.

Lucknow News: शास्त्रीय साधना से दमका मंच, किशोर प्रतिभाओं ने बिखेरी रौनक

Wed, 10 Dec 2025 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 10 Dec 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
The stage was lit up with classical music, teenage talents added to the brilliance.
शास्त्रीय साधना से दमका मंच, किशोर प्रतिभाओं ने बिखेरी रौनक
लखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी का मंच इस समय एक खूबसूरत संगीत साधना–स्थल में बदल गया है। प्रादेशिक शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता के दूसरे चरण ने मंगलवार को संत गाडगे जी प्रेक्षागृह को सुरों की झंकार से भर दिया।
विज्ञापन


जैसे ही मंच पर खयाल, तराना, ध्रुपद, धमार, ठुमरी और दादरा की प्रस्तुतियां शुरू हुईं। किशोर कलाकारों ने अपनी साधना और सुरों की तपस्या से दर्शकों को अभिभूत कर दिया। सचमुच, मंच शास्त्रीय साधना से जगमगा उठा और नई प्रतिभाएं पूरे आत्मविश्वास के साथ निखर कर सामने आईं। खयाल तराना में “बिना हरि कौन” ठुमरी दादरा में जय जय जय दुर्गे माता भवानी..., कौन गली गयो श्याम..., जागत बीती रैन मितवा मोरा साजना जैसे गीतों की प्रस्तुतियों ने पूरे प्रेक्षागृह को संगीतमय कर दिया।
विज्ञापन


निर्णायक खंडवा के रोमिल जैन, ग्रेटर नोएडा की नबनिता चौधरी और दिल्ली के पंडित राधा गोविंद दास ने कलाकारों का हौसला बढ़ाया। विजेताओं की सरहाना की। रेनू श्रीवास्तव और डॉ. पवन तिवारी के संयोजन में हो प्रतियोगिता का मंच संचालन राजेंद्र विश्वकर्मा हरिहर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन विधाओं में ये निखरीं ये प्रतिभाएं

खयाल तराना : जयंतिका डे प्रथम (वाराणसी), अनुशांत मिश्रा द्वितीय (गोरखपुर) और धरा खरे तृतीय (गाजियाबाद)

ठुमरी दादरा : प्रियाक्षी पांडेय (कानपुर), जयंतिका डे द्वितीय (वाराणसी) और अनुषा त्रिवेदी तृतीय (बरेली)

ध्रुपद धमार : वत्सला बाजपेई (बांदा), वैष्णवी तिवारी (बांदा) और जाह्नवी मिश्र तृतीय (वाराणसी)

शास्त्रीय साधना से दमका मंच, किशोर प्रतिभाओं ने बिखेरी रौनक

शास्त्रीय साधना से दमका मंच, किशोर प्रतिभाओं ने बिखेरी रौनक

शास्त्रीय साधना से दमका मंच, किशोर प्रतिभाओं ने बिखेरी रौनक

शास्त्रीय साधना से दमका मंच, किशोर प्रतिभाओं ने बिखेरी रौनक

शास्त्रीय साधना से दमका मंच, किशोर प्रतिभाओं ने बिखेरी रौनक

शास्त्रीय साधना से दमका मंच, किशोर प्रतिभाओं ने बिखेरी रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed