फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The stage is set, shuttlers will start arriving from today

Lucknow News: मंच तैयार, आज से पहुंचने लगेंगे शटलर

Sun, 23 Nov 2025 02:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
The stage is set, shuttlers will start arriving from today
यूपी बैडमिंटन अकादमी में होने वाली सैयद मोदी इं​डिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियन​शिप की तैयारिया
लखनऊ। शहर की प्रतिष्ठित सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए यूपी बैडमिंटन अकादमी में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अकादमी के छह कोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता के लिए तैयार किया गया है। इसमें चार कोर्ट में मुकाबले होंगे, जबकि दो वार्मअप कोर्ट बनाए गए हैं, जहां खिलाड़ी अपने मुकाबलों से पहले अभ्यास कर सकेंगे।
विज्ञापन

आयोजकों से मिली जानकारी के अनुसार 25 से 30 नवंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता के लिए रविवार से देसी विदेशी शटलरों का जमावड़ा लगाना शुरू हो जाएगा। मुख्य मुकाबलों से पहले खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए यूपी बैडमिंटन अकादमी के अलावा गोमतीनगर के विनय खंड और विजयंत खंड मिनी स्टेडियम का चयन किया गया है। यहां अगले दो दिन खिलाड़ी अभ्यास कर सकेंगे। प्रतियोगिता में भारत के अलावा चीन ताइपे, हांगकांग, इंग्लैंड, इंडोनेशिया, जापान एवं कोरिया समेत कुल 25 देशों के शटलर अपना दमखम दिखाते नजर आएंगे।
विज्ञापन

पिछले वर्ष पुरुष एकल विजेता लक्ष्य सेन और महिला एकल विजेता पीवी सिंधू के न होने से प्रतियोगिता का आकर्षण कुछ घटा है, लेकिन उनके न होने से अन्य भारतीय शटलरों के पास को खुद को साबित करने का सुनहरा मौका होगा। इसमें प्रमुख रूप से पुरुष एकल में एचएस प्रणय, श्रीकांत, किरन जॉर्ज के अलावा महिला एकल में उन्नति हुड्डा और महिला युगल में त्रिशा जॉली व गायत्री गोपीचंद पर सबकी नजर होगी। चैंपियनशिप की पुरस्कार राशि बढ़ाकर दो लाख 40 हजार अमेरिकी डालर दांव कर दी गई है।

यूपी बैडमिंटन अकादमी में होने वाली सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारिया

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed