Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The splendor of mountain culture will spread in Uttarakhand Mahotsav from tomorrow.

Lucknow News: उत्तराखंड महोत्सव में कल से बिखरेगी पहाड़ी संस्कृति की छटा

Sat, 08 Nov 2025 02:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
The splendor of mountain culture will spread in Uttarakhand Mahotsav from tomorrow.
पं. गोविंद वल्लभ पंत सांस्कृतिक उपवन में हुई प्रेसवार्ता में उत्तराखंड महापरिषद के पदाधिकारी। -
लखनऊ। गोमती किनारे बीरबल साहनी मार्ग पर स्थित पं. गोविंद वल्लभ पंत सांस्कृतिक उपवन में नौ नवंबर से दस दिवसीय उत्तराखंड महोत्सव की शुरुआत होगी। उत्तराखंड के स्थापना दिवस की हीरक जयंती के अवसर पर हो रहे इस समारोह का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। उत्तराखंड दर्पण 2025 स्मारिका के वसुधैव कुटुंबकम विशेषांक का विमोचन भी मुख्यमंत्री करेंगे। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


यह जानकारी समारोह स्थल पर आयोजित प्रेसवार्ता में अध्यक्ष हरीश चंद्र पंत ने दी। बताया कि उत्तराखंड महापरिषद प्रत्येक वर्ष उत्तराखंड गौरव सम्मान से समाज के प्रतिष्ठितजनों को सम्मानित करती है जिन्होंने समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए कार्य किए हों। इस वर्ष यह गौरव चार विशिष्ट महानुभावों को पहले दिन दिया जाएगा। उत्तराखंड से आए छोलिया दल मंच पर रोज प्रस्तुति देंगे। सेना में भर्ती की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए विशेष शिविर लगेगा। इसमें परीक्षा से संबंधित जानकारियां मुहैया कराई जाएंगी। साथ ही उत्तराखंडी परिवारों की समस्याओं के हल के लिए काउंटर लगेगा। इसमें प्रार्थनापत्र लेकर परिषद के पदाधिकारी संबंधित विभाग के अफसरों व जनप्रतिनिधियों से मिलकर उनका हल कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

महासचिव भरत सिंह बिष्ट ने बताया कि महापरिषद 77 वर्षों से उत्तराखंड की संस्कृति के संरक्षण और विकास के लिए कार्य कर रही है। संयोजक दीवान सिंह अधिकारी ने बताया कि महोत्सव में विभिन्न प्रांतों की हस्तशिल्पियों की ओर से निर्मित उत्पाद, स्वयं सहायता समूहों के जैविक उत्पाद, हर्बल जूस, उत्तराखंड की मिठाई, नैनीताल की नमकीन, कश्मीरी शाॅल, कालीन, खानपान के साथ करीब 150 स्टॉलों की प्रदर्शनी लगाई गई है जो सुबह दस बजे से लेकर रात दस बजे तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महोत्सव के मुख्य आकर्षण

डांस उत्तराखंड डांस प्रतियोगिता में 12 टीमों के 120 कलाकार देंगे गढ़वाली, कुमाऊंनी एवं जौनसारी लोकगीतों की प्रस्तुतियां। झोड़ा प्रतियोगिता में 500 से अधिक मातृशक्तियां करेंगी भागीदारी। नाचेगा भारत में 200 कलाकार भारत की विविधता की झलक प्रस्तुत करेंगे। लोकगीतों की लाइव प्रस्तुति। स्टार नाइट उत्तराखंड के कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ सांस्कृतिक संवाद, शैक्षणिक गतिविधियां, एकल गायन व समूह गायन के साथ लोक नृत्य-गायन प्रतियोगिताएं, एकल नृत्य-समूह नृत्य, चित्रकला प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed