{"_id":"69dd5bb720aab85e28023ac1","slug":"the-spirit-of-victory-was-shown-in-chess-and-kho-kho-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1690431-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शतरंज और खो-खो में दिखाया जीत का जज्बा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शतरंज और खो-खो में दिखाया जीत का जज्बा
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ पब्लिक स्कूल (सीपी सिंह फाउंडेशन) की अंसल शाखा में इंटर-ब्रांच खो-खो, चेस और कैरम प्रतियोगिता हुई। इसमें लखनऊ, उन्नाव और रायबरेली की सभी 10 शाखाओं के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन अंसल शाखा की प्रधानाचार्या रीना ओझा ने किया।
प्रतियोगिता को आयु वर्ग और श्रेणियों के आधार पर विभाजित किया गया था। इसमें बालक एवं बालिका दोनों वर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। चेस के बालक वर्ग में सेक्टर डी शाखा और बालिका वर्ग में एल्डिको शाखा विजेता रही। कैरम के बालक वर्ग में सेक्टर आई शाखा और बालिका वर्ग में सेक्टर डी शाखा ने बाजी मारी। खो-खो में कक्षा 3 से 5 तक के बालक वर्ग में सेक्टर डी शाखा और बालिका वर्ग में साउथ सिटी शाखा ने विजय प्राप्त की।
खो-खो में कक्षा 6 से 8 तक के बालक व बालिका दोनों ही वर्गों में सेक्टर डी शाखा की टीम विजयी रही। प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर सभी विजयी टीमों और खिलाड़ियों को प्रधानाचार्या ने मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।