फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The sound of the mountains echoed on the stage of Kauthag.

Lucknow News: कौथिग के मंंच पर गूंजी पहाड़ की आवाज

Wed, 21 Jan 2026 03:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
The sound of the mountains echoed on the stage of Kauthag.
कौथिग के मंंच पर गूंजी पहाड़ की आवाज
लखनऊ। पर्वतीय महापरिषद की ओर से बीरबल साहनी मार्ग पर गोविंद वल्लभ पंत सांस्कृतिक उपवन में चल रहे उत्तरायणी कौथिग के सातवें दिन पहाड़ की आवाज़ शीर्षक से आयोजित गायन प्रतियोगिता ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


तीन दिवसीय प्रतियोगिता के इस पड़ाव में बलवंत वाणगी, दिव्यांशु जोशी, राधा मेहरा, ललिता जोशी और रीमा वाणगी ने अपनी गायकी से समा बांधा। इसके अलावा क्षेत्रीय शाखाओं की नृत्य प्रस्तुतियां, झोड़ा प्रतियोगिताएं और झूमिगो सीजन-4 नामक छपेली प्रतियोगिता में स्थानीय प्रतिभाओं ने प्रस्तुतियां दीं। विजय नगर, कटहरी बाग, शाहीनूर कॉलोनी और आदर्श नगर की टीमों ने झोड़ा प्रतियोगिता में भाग लिया।
विज्ञापन

गोमतीनगर शाखा, रामलीला समिति तेलीबाग, महिला शाखा गोमती नगर और माही वेलफेयर सोसायटी शक्तिनगर ने छपेली प्रतियोगिता में प्रस्तुतियां दीं। जोहार मुनस्यार सांस्कृतिक दल, ब्रह्मम् कमल सांस्कृतिक एवं सामाजिक समिति इंदिरानगर और पिंकी नौटियाल के दलों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। देवभूमि जनसरोकार समिति गोमतीनगर के निर्देशक बलवंत वाणगी ने लोकगाथा पर आधारित नृत्य नाटिका प्योली का मंचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेहमान कलाकारों ने मोहा मन

उत्तराखंड से आए कलाकारों में लोकगायिका राधा द्विवेदी, गायक चंद्रशेखर टमटा, सुंदर सिंह बाफिला ने बुरूशी को फूला..., आमे की डाई मा घुघुती नि बासा..., और सुवा प्रतापा मैं चेली पधानी... जैसे गीतों से मन मोह लिया। कार्यक्रम में राजेंद्र सिंह कनवाल, हेम पंत और उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक संस्थान के जिलाध्यक्ष अमर नाथ गुप्ता को समाज सेवा के लिए सम्मानित किया गया।

कौथिग के मंंच पर गूंजी पहाड़ की आवाज

कौथिग के मंंच पर गूंजी पहाड़ की आवाज

कौथिग के मंंच पर गूंजी पहाड़ की आवाज

कौथिग के मंंच पर गूंजी पहाड़ की आवाज

कौथिग के मंंच पर गूंजी पहाड़ की आवाज

कौथिग के मंंच पर गूंजी पहाड़ की आवाज

कौथिग के मंंच पर गूंजी पहाड़ की आवाज

कौथिग के मंंच पर गूंजी पहाड़ की आवाज

कौथिग के मंंच पर गूंजी पहाड़ की आवाज

कौथिग के मंंच पर गूंजी पहाड़ की आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed