फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The so-called inspector edited the girl's picture and made it viral

Lucknow News: तथाकथित दरोगा ने युवती की तस्वीर एडिट कर की वायरल

Sun, 26 Jan 2025 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 26 Jan 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
The so-called inspector edited the girl's picture and made it viral
तथाकथित दरोगा ने युवती की तस्वीर एडिट कर की वायरल
लखनऊ। पारा निवासी युवती ने तथाकथित दरोगा पर उनकी तस्वीर एडिट कर वायरल करने का आरोप लगाया है। अभद्र टिप्पणी पोस्ट करने का भी आरोप है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

युवती के मुताबिक कुछ दिन पहले मैट्रीमोनियल साइट पर उनकी कमलेश श्रीवास्तव से दोस्ती हुई थी। उसने खुद को दरोगा बताते हुए कहा था कि वह सचिवालय में तैनात है। उसकी फेसबुक प्रोफाइल पर भी दरोगा होने की बात लिखी थी। आरोपी ने शादी का प्रस्ताव रखकर उनकी फोटो ले ली। इस बीच युवती को परिचितों से पता चला कि वह दरोगा नहीं है। उन्होंने शादी से मना कर दिया। इससे चिढ़कर आरोपी ने उनकी तस्वीर एडिट कर आपत्तिजनक बनाई और वायरल कर दी। पीड़िता ने फोटो हटाने को कहा तो वह गाली-गलौज करने लगा।
विज्ञापन

1090 पर शिकायत की फिर भी नहीं माना आरोपी
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उन्हें कॉल व मैसेज कर धमका रहा है। उन्होंने जब 1090 पर शिकायत की तो आरोपी ने तो दूसरी मैट्रीमोनियल साइट पर उनकी आपत्तिजनक फोटो पोस्ट कर दी। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के मुताबिक जिस नंबर से पीड़िता को कॉल और मैसेज किए गए हैं। उसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed