फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The sister of an information officer was being harassed for dowry.

Lucknow News: सूचनाधिकारी की बहन को दहेज के लिए किया जा रहा था प्रताड़ित

Fri, 16 Oct 2026 01:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
The sister of an information officer was being harassed for dowry.
सूचनाधिकारी की बहन को दहेज के लिए किया जा रहा था प्रताड़ित
लखनऊ। चिनहट में बुधवार को संदिग्ध हालात में अनीता कनौजिया की हुई मौत के मामले में उनके भाई उमंग ने जीजा और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि ससुराल वाले उनकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। चिनहट पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है। अनीता बरेली की सूचनाधिकारी नीतू कनौजिया की बहन थीं।
विज्ञापन


आशियाना निवासी उमंग ने बताया कि अनीता की शादी वर्ष 2014 में चिनहट निवासी कार शोरूम में कार्यरत इंजीनियर से हुई थी। उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। कई बार विवाद भी हुआ था और समझौता भी करा चुके थे। बहन को आरोपी नौकरी करने से रोकते थे। बुधवार सुबह अनीता ने पारिवारिक व्हाट्सएप ग्रुप पर मेसेज किया था। इसमें उसने अपनी मौत होने पर इसका जिम्मेदार सास को मानने की बात लिखी थी। यह देखकर एक और बहन गीता ने अनीता को कॉल की थी पर बात नहीं हो पायी थी।
विज्ञापन


उमंग ने बताया कि इसके बाद आरोपी जीजा को कॉल की गई। उसने बताया कि अनीता ने खुद को कमरे में बंद कर लिया है। बाद में पता चला कि बहन फर्श पर मरणासन्न पड़ी थी। पूछताछ में आरोपी जीजा ने बताया कि अनीता गश खाकर गिर पड़ी थी। लोहिया अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अनीता ने फंदा लगाया है। आरोपों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed