फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The security of the apartments will be strengthened

चाक चौबंद होगी अपार्टमेंटों की सुरक्षा, बनेंगे किड्स जोन, एलडीए वीसी का दावा तीन महीने में बदलेगी सूरत

Tue, 02 Mar 2021 02:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
The security of the apartments will be strengthened
बदहाली के शिकार एलडीए के अपार्टमेंट अगले तीन महीनों में नए कलेवर और रंग में नजर आएंगे। प्राधिकरण गोमतीनगर विस्तार स्थित अपने सभी अपार्टमेंटों की सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करेगा। यहां ओपेन जिम और बच्चों के खेलने के लिए किड्स जोन भी बनाए जाएंगे। साथ ही अपार्टमेंटों में डिफॉल्टरों की सूची तैैयार कर उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एलडीए वीसी अभिषेक प्रकाश ने रेजीडेंट वेलफेयर सोसायइटीज के साथ सोमवार को महिला सशक्तीकरण पर हुए वेबिनार में ये घोषणाएं की हैं। इसके अतिरिक्त गोमतीनगर विस्तार योजना में ग्रीन गैस पाइपलाइन की व्यवस्था को भी चाक चौबंद किया जाएगा। वीसी ने दावा किया है कि मिशन शक्ति से जुड़े लोगों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर की व्यवस्था की जा रही है। वीरांगना उदा देवी पार्क में ओपेन जिम बनेगा। उन्होंने कहा कि जिन रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन का संचालन महिलाओं द्वारा किया जा रहा है, उनके लिए बैठक कर समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

बदहाल सड़कों का भी उठा मुद्दा
लखनऊ जनकल्याण महासमिति महिला मोर्चा की अध्यक्ष रजनी पांडेय ने गोमती नगर विस्तार, खरगापुर और विराज खंड की बदहाल सड़कों का मुद्दा उठाया। इस पर वीसी अभिषेक प्रकाश ने तत्काल सड़कें सही कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस करेगी विशेष सहयोग
वेबिनार में लखनऊ जनकल्याण महासमिति महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष व गंगा अपार्टमेंट निवासी श्ववेता त्रिपाठी ने रेजीडेंट वेलफेयर सोसाइटी की व्यवस्था के साथ-साथ कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाया। जिसका संज्ञान लेते हुए वीसी ने जल्द ही एलडीए की संयुक्त सचिव ऋतु सुहास के नेतृत्व में आरडब्ल्यूए की महिला पदाधिकारियों की बैठक कर समस्याओं पर कार्ययोजना तैयार करने का आश्वासन दिया। वेबिनार में डीसीपी महिला अपराध रुचिता चौधरी, समाजसेवी नम्रता पाठक, रीता मित्तल, एलडीए संयुक्त सचिव ऋतु सुहास, नायब तहसीलदार स्निग्धा चतुर्वेदी, लखनऊ जनकल्याण महासमिति महिला मोर्चा की अध्यक्ष रजनी पांडेय समेत अन्य महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed