फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The secret of a happy life lies in the Gita

Lucknow News: गीता में निहित सुखी जीवन का रहस्य

Mon, 19 Jan 2026 02:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
The secret of a happy life lies in the Gita
श्रीमद्भगवत गीता ज्ञान महोत्सव ‘गीता रसामृतम’ में मौजूद इस्कॉन के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु व
लखनऊ। श्री श्री राधा रमण बिहारी मंदिर (इस्कॉन) की ओर से आयोजित श्रीमद्भगवत गीता ज्ञान महोत्सव ‘गीता रसामृतम’ के अंतिम दिन पूरा परिसर हरे कृष्ण महामंत्र की दिव्य ध्वनि से गूंजता रहा। शहीद पथ पर स्थित विंट क्लब में आयोजित महोत्सव को संबोधित करते हुए इस्कॉन के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु ने कहा कि श्रीमद्भगवत गीता के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ही परम ईश्वर हैं, जिन्हें विभिन्न धर्मों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है। उन्होेंने बताया कि गीता में सुखी जीवन का सार निहित है।
विज्ञापन

अपरिमेय श्याम प्रभु ने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे सूर्य एक ही होता है, लेकिन अलग-अलग भाषाओं में उसके अलग-अलग नाम होते हैं। उसी प्रकार ईश्वर भी एक हैं और उन्हें विभिन्न नामों से पुकारा जाता है। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में 33 करोड़ देवी-देवताओं में परम पुरुषोत्तम भगवान श्रीकृष्ण ही मूल हैं। सभी धर्म ग्रंथों में समान शिक्षा दी गई है। श्रीमद्भगवत गीता के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ही परम ईश्वर हैं, जिन्हें विभिन्न धर्मों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है। उन्होंने आध्यात्मिक दृष्टि से समझाया कि अच्छे लोगों के साथ बुरा और बुरे लोगों के साथ अच्छा तभी तक होता है जब तक व्यक्ति के पुण्य उसके साथ रहते हैं। इससे पहले इस्कॉन के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु और मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन आनंद स्वरूप अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

नाट्य प्रस्तुति ने भरा भक्तिभाव, रॉक बैंड ने खूब झुमाया

महोत्सव के दौरान प्रभुपाद यूथ आर्मी की ओर से आनंदमयी हरिनाम संकीर्तन का भक्तों ने आनंद उठाया। वहीं इस्कॉन गर्ल्स फोरम ने प्रेरणादायी नाट्य प्रस्तुति से दर्शकों में भक्तिभाव का संचार किया। मुकुंदा रॉक बैंड की प्रस्तुति ने वहां मौजूद हजारों भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। ज्ञान महोत्सव में लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों से हजारों लोग पहुंचे। अंत में सभी भक्तों ने स्वादिष्ट भोजन प्रसाद का आनंद उठाया।

श्रीमद्भगवत गीता ज्ञान महोत्सव ‘गीता रसामृतम’ में मौजूद इस्कॉन के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु व

श्रीमद्भगवत गीता ज्ञान महोत्सव ‘गीता रसामृतम’ में मौजूद इस्कॉन के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु व

श्रीमद्भगवत गीता ज्ञान महोत्सव ‘गीता रसामृतम’ में मौजूद इस्कॉन के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु व

श्रीमद्भगवत गीता ज्ञान महोत्सव ‘गीता रसामृतम’ में मौजूद इस्कॉन के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु व

श्रीमद्भगवत गीता ज्ञान महोत्सव ‘गीता रसामृतम’ में मौजूद इस्कॉन के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु व

श्रीमद्भगवत गीता ज्ञान महोत्सव ‘गीता रसामृतम’ में मौजूद इस्कॉन के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु व

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed