फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The sealed hospital was availing benefits under the Ayushman scheme using old registrations.

Lucknow News: सील अस्पताल पुराने पंजीकरण पर आयुष्मान योजना का ले रहा था लाभ

Wed, 23 Sep 2026 02:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
The sealed hospital was availing benefits under the Ayushman scheme using old registrations.
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। तेलीबाग स्थित निजी अस्पताल सील होने के बाद भी अवैध रूप से संचालित हो रहा था। यह अस्पताल पुराने पंजीकरण पर आयुष्मान भारत योजना का लाभ भी ले रहा था। शिकायत मिलने पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने अस्पताल को आयुष्मान योजना से हटाने की संस्तुति की है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता सौरभ मिश्रा ने 14 अगस्त को इसकी शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि अस्पताल अफसरों की सांठगांठ से चल रहा है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अयोध्या प्रसाद मिश्र ने 17 सितंबर को अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अस्पताल सील पाया गया, लेकिन संचालन जारी था। जांच में तीन प्रमुख अनियमितताएं सामने आईं।
विज्ञापन

अस्पताल का पंजीकरण प्रमाणपत्र एक सितंबर 2025 को ही निरस्त हो चुका था। अस्पताल ने 13 मई 2026 को नए पते पर नया पंजीकरण कराया था लेकिन इसकी सूचना सात सितंबर तक विभाग को नहीं दी। आठ सितंबर को एचईएम 2.0 पोर्टल पर पुराना पता और निरस्त पंजीकरण संख्या ही प्रदर्शित हो रही थी। अस्पताल ने अपना बदला हुआ पता और नया पंजीकरण संख्या पोर्टल पर अपडेट नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि जांच में आरोप सही मिलने पर आयुष्मान योजना के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को पत्र भेजकर अस्पताल को योजना से हटाने की संस्तुति की है। आयुष्मान योजना में किए गए सभी क्लेम को भी रोकने की संस्तुति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed