फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The sample for biopsy got lost in Lohia Institute

Lucknow News: लोहिया संस्थान में गुम हो गया बायोप्सी के लिए आया सैंपल

Wed, 18 Jun 2025 01:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
The sample for biopsy got lost in Lohia Institute
लखनऊ। डाॅ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में बायोप्सी जांच के लिए आया सैंपल कहीं गुम हो गया। तीमारदारों ने इसके लिए लोहिया संस्थान को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं, लोहिया संस्थान प्रशासन ने बाॅक्स खाली होने की बात कही है।
विज्ञापन

लखनऊ निवासी 77 वर्षीय रामसेवक को पेशाब संबंधी समस्या थी। घरवालों ने उन्हें लोहिया संस्थान में यूरोलाॅजी विभाग की ओपीडी में दिखाया। डाॅक्टर ने कैंसर की आशंका जताते हुए बायोप्सी जांच की सलाह दी। 30 मई को डाॅक्टरों ने बायोप्सी के लिए मांस का टुकड़ा निकालकर दिया। रामसेवक के घर वालों ने निर्धारित फीस जमा कर जांच के लिए सैंपल दे दिया। 12 जून को इसकी रिपोर्ट मिलनी थी। घरवाले रिपोर्ट लेने पहुंचे तो बताया गया कि आपका सैंपल ही नहीं मिला। इस पर घरवाले बिफर गए। उनका कहना था कि बायोप्सी एक तकलीफदेह प्रक्रिया है। इसके लिए सात से आठ हजार रुपये का सामान खरीदा गया था। दोबारा जांच करने पर खर्च भी फिर से करना होगा। इसके साथ ही बायोप्सी के बाद कैंसर तेजी से फैलने की आशंका भी रहती है। ऐसी स्थिति में संस्थान की लापरवाही माफीलायक नहीं है। वहीं, कर्मचारियों का कहना था कि कंटेनर खाली था और उसमें कोई नमूना नहीं था।
विज्ञापन



Iकराएंगे जांचI
Iबायोप्सी का नमूना गुम होने के मामले में जांच कराई जाएगी। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। हमें मरीज से हमदर्दी है और उसकी हरसंभव मदद की जाएगी। I
I- डाॅ. भुवन चंद्र तिवारी, प्रवक्ता, लोहिया संस्थानI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article