फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The saga of bravery of the martyrs will be shown in the laser light and sound show

Lucknow News: लेजर लाइट एंड साउंड शो में दिखेगी शहीदों की शौर्य गाथा

Sat, 21 Jun 2025 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
The saga of bravery of the martyrs will be shown in the laser light and sound show
लखनऊ। देश की सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों के बलिदान व पराक्रम को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए कैंट स्थित स्मृतिका वॉर मेमोरियल में जल्द ही लेजर लाइट एंड साउंड शो का आयोजन होगा। उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य देश के वीर सपूतों के अदम्य साहस और बलिदान को आधुनिक तकनीक के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना है। साथ ही युवाओं में देश प्रेम की भावना जगाना है।
विज्ञापन


मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इस परियोजना के तहत शो की संपूर्ण डिजाइन, स्थापना, पांच वर्षों तक संचालन एवं रख-रखाव की व्यवस्था की जाएगी। इस अनूठे प्रयास के माध्यम से इतिहास, नवाचार और भावनात्मक कहानियों के जरिये दर्शकों के सामने अद्वितीय दृश्य प्रस्तुत किया जाएगा। यह शो न केवल युवाओं को जागरूक करेगा बल्कि प्रदेश में पर्यटन को भी नई दिशा देगा। उन्होंने बताया कि लेजर लाइट एंड साउंड शो में भारत के वीरता भरे युद्ध इतिहास को दर्शाने के लिए एक विशेष ऑडियो-विजुअल प्रस्तुति तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रस्तुति में लाइव-एक्शन फुटेज, अत्याधुनिक एनिमेशन, चित्रण, प्रभावशाली वर्णन और भावनात्मक संगीत संयोजन का समावेश होगा। शो की संकल्पना एक विशेष रूप से लिखी गई स्क्रिप्ट पर आधारित है। मंत्री ने बताया कि दर्शकों के लिए सशस्त्र सेनाओं को समर्पित विशेष कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है, जिसकी अवधि लगभग 15 से 20 मिनट होगी। इस शो की ऑडियो सामग्री दो भाषाओं में प्रस्तुत की जाएगी। यह वीर सैनिकों के बलिदान को भावभीनी श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed