फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The road in front of DM office will be widened

Lucknow News: चौड़ी होगी डीएम दफ्तर के सामने वाली सड़क

Fri, 24 Jan 2025 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
The road in front of DM office will be widened
लखनऊ। जाम से जूझने वाली डीएम कार्यालय के सामने वाली राजा नवाब अली सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। यहां से अतिक्रमण भी हटाया जाएगा। मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने बृहस्पतिवार को मौके का निरीक्षण किया। नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के अफसरों से जल्द से जल्द कार्ययोजना देने के लिए कहा।
विज्ञापन

इस सड़क पर ज्यादातर समय जाम की स्थिति रहती है। इसकी बड़ी वजह सड़क किनारे होने वाली पार्किंग है, जिसमें कचहरी से जुड़े लोगों के वाहन खड़े होते हैं। मंडलायुक्त ने अफसरों से कहा कि सड़क चौड़ी कर साइड में स्लोब बनाएं। इसी पर वाहन खड़े करवाएं।
विज्ञापन




नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह को निर्देशित किया कि सड़क के किनारे से अतिक्रमण हटवाने के लिए टीम बनाएं। यह भी सुनिश्चित करें कि एक बार अतिक्रमण हटवाने के बाद दोबारा वैसी स्थिति न बने। ऐसा होता है तो अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed