{"_id":"6a29d3a605939ac4730e5903","slug":"the-reason-behind-monicas-murder-will-remain-a-mystery-lucknow-news-c-13-lko1070-1776794-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: राज ही रह जाएगी मोनिका की हत्या की वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: राज ही रह जाएगी मोनिका की हत्या की वजह
Thu, 11 Jun 2026 02:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:44 AM IST
सार
बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टरों ने जितेंद्र का शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। डॉक्टरों ने विसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा है।
विज्ञापन
जितेंद्र प्रताप सिंह की फाइल फोटो।
विस्तार
आजादनगर मोहल्ले की रहने वाली मोनिका सिंह की हत्या पति जितेंद्र सिंह ने किस वजह से की थी, यह सवाल अब राज बनकर रह जाएगा। बुधवार को मोनिका की हत्या के आरोपी पति जितेंद्र का परिजनों ने गुलालाघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।
बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टरों ने जितेंद्र का शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। डॉक्टरों ने विसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा है। जितेंद्र की बहन सुषमा सिंह ने बताया कि बेटे अंशुमान और अभिमन्यु पिता के अंतिम संस्कार में नहीं जाना चाहते थे। काफी समझाने के बाद वे अपने बाबा चंद्रभूषण सिंह के साथ गए। मोहल्ले से भी बहुत कम लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए। जितेंद्र की बेटी अंजलि ने कहा कि अगर पिता होश में आते तो हत्या की वजह पता चल सकती थी।
यह थी घटना
सोमवार दोपहर जितेंद्र ने पत्नी मोनिका की गर्दन और सिर पर धारदार हथियार से कई वार कर हत्या की थी। वारदात के बाद आरोपी ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। बेटे अंशुमान ने पिता के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी। गंभीर हालत में जितेंद्र को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया था, लेकिन मंगलवार शाम उसकी मौत हो गई।

मोनिका- फाइल फोटो