फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The real brother of the accused who attacked the policeman with a knife is absconding

Lucknow News: सिपाही पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी सगे भाई फरार

Mon, 25 Sep 2023 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 25 Sep 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
The real brother of the accused who attacked the policeman with a knife is absconding
अमर उजाला फालोअप
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज किए गए, सीओ ने पहुंचकर की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
खीरों (रायबरेली)। सिपाही पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी दो सगे भाई रविवार को भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। दोनों की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमेंं लगाई गई हैं। आरोपियों के खिलाफ थाने में दो मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। सीओ लालगंज महिपाल पाठक ने सीएचसी पहुंचकर घायल सिपाही का हालचाल लिया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए।
बरेली जिले के सईदपुर थाना क्षेत्र के ततारपुर गांव निवासी सोनू खीरों थाने के सेमरी पुलिस चौकी में सिपाही पद पर तैनात है। शनिवार की शाम चौकी में महरानीगंज बाजार में दो भाइयों ने चाकू से हमला करके सिपाही को घायल कर दिया था। सिपाही को सीएचसी में भर्ती कराया गया था। इस मामले में खीरों थाने में दो तहरीर दी गई।
विज्ञापन

भितरी ग्राम प्रधान कौशलेश सिंह के बेटे अभिषेक सिंह उर्फ शेखर सिंह ने तहरीर देकर बताया कि शनिवार की शाम महरानीगंज बाजार में जलविहार के लिए बाजार में चंदा एकत्रित कर रहा था। पड़ोसी गांव खरगापुर के राजेंद्र शुक्ला उर्फ बड़े व नटवर लाल उर्फ छोटे बाइक से आए। मारपीट करते हुए 5800 रुपये छीन लिए। विरोध करने पर तमंचे से फायरिंग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी एफआईआर में सिपाही ने आरोप लगाया कि दोनों भाइयों ने चाकू से हमाल किया। जान से मारने की नियत से फायरिंग भी की। गनीमत रही कि गोली नहीं लगी। थानेदार देवेंद्र भदौरिया ने बताया कि दोनों तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। सीओ ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उपनिरीक्षक जितेंद्र यादव, अजय मलिक, सतेंद्र कुमार, ओम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में चार पुलिस टीमें गठित की गई हैं। जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed