फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The rapist who fled the court after being convicted was caught after two and a half years

Lucknow News: दोषी ठहराए जाते ही कोर्ट से भागा दुष्कर्मी ढाई वर्ष बाद पकड़ा गया

Fri, 05 Dec 2025 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 05 Dec 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
The rapist who fled the court after being convicted was caught after two and a half years
लखनऊ। ढाई वर्ष पहले दोषी ठहराए जाने के दौरान कोर्ट परिसर से फरार हुए दुष्कर्मी को कृष्णानगर पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेजा गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कृष्णानगर के नटखेड़ा का रहने वाला राहुल कुमार है। आरोपी ने 2015 को किशोर से दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा में एफआईआर दर्ज की गई थी। कुछ वर्ष बाद आरोपी जमानत पर जेल से छूट गया था। तीन फरवरी 2023 को कोर्ट में सुनवाई के दौरान वह उपस्थित था। जैसे ही उस पर दोष सिद्ध हुआ वह वहां से भाग निकला। फरार होने की रिपोर्ट कृष्णानगर थाने में दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

पकड़ में न आए इसलिए बढ़ा रखी थी दाढ़ी-मूंछ
इंस्पेक्टर के मुताबिक राहुल ने पूछताछ में बताया कि कोर्ट से भाग कर वह दिल्ली चला गया था। गिरफ्तारी के डर से उसने दाढ़ी-मूछ बढ़ा ली थी। ताकि उसकी पहचान न हो सके। वह कर्नल सिक्योरिटी कंपनी में गार्ड की नौकरी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed