फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The rape accused threatened the victim after coming out of jail

Lucknow News: जेल से बाहर आने पर दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता को धमकाया

Thu, 01 May 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 01 May 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
The rape accused threatened the victim after coming out of jail
जेल से बाहर आने पर दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता को धमकाया
लखनऊ। जेल से जमानत पर छूटे दुष्कर्म मामले के आरोपी अयोध्या निवासी अंकित पांडेय ने पीड़िता को केस वापस लेने के लिए धमकाया। सुलह न होने पर पीड़िता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने मंगलवार को पीजीआई थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की की तलाश में लगी है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर पीजीआई धीरेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित युवती प्राइवेट जॉब करती है। उसने 16 दिसंबर 2024 को अंकित के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी ने खुद को चार्टर्ड अकाउंटेंट बताते हुए युवती से दोस्ती गांठी थी। फिर शादी का प्रस्ताव रखते हुए नजदीकियां बढ़ाई थीं। उसने परिजन की बीमारियों व अन्य जरूरतों के लिए युवती से कुछ रकम भी ऐंठ ली थी और युवती के घर पर ही किराये पर रहने लगा था।
विज्ञापन

इसी दौरान एक युवती ने पीड़िता को मेसेज कर बताया था कि उसके साथ भी अंकित ने यही सब किया था। पीड़िता ने दूरी बनाते हुए अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। पीजीआई पुलिस ने 17 दिसंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हाल ही में जेल से छूटने के बाद अंकित ने युवती को रिपोर्ट वापस लेने के लिए धमकाना शुरू कर दिया। पीड़िता ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed