{"_id":"68829a3a4712a94ab3056785","slug":"the-rape-accused-committed-suicide-by-hanging-himself-lucknow-news-c-13-knp1050-1306900-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दुष्कर्म के आरोपी ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दुष्कर्म के आरोपी ने फंदा लगाकर दी जान
Fri, 25 Jul 2025 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 25 Jul 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। नाका के मातादीन अहाता निवासी दुष्कर्म के आरोपी प्राइवेट कंपनी कर्मी रोहित यादव (34) ने बुधवार घर में फंदा लगाकर जान दे दी। उनकी पत्नी ने दुष्कर्म पीड़िता पर पति से 12 लाख रुपये मांगने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
रोहित की पत्नी पूजा के मुताबिक पति के खिलाफ कुछ समय पहले मानकनगर थाने में एक युवती ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। रोहित को इस मामले में जेल भी जाना पड़ा था और एक साल के बाद उनकी जमानत हुई थी। पूजा के अनुसार वह ब्यूटीशियन का काम करती हैं। बुधवार सुबह उसको दुष्कर्म पीड़िता का फोन आया और 12 लाख रुपये की मांग की गई। पूजा ने इस बारे में रोहित को बताया। दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ। नाराज होकर पूजा बेटी रिया को लेकर काम पर चली गईं।
छह साल का बेटा घर के बाहर खेल रहा था। इस बीच रोहित ने बंद कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। कुछ देर के बाद रोहित के बेटे ने दरवाजा खटखटाया तो पिता ने कोई जवाब नहीं दिया। इस बीच मदद के लिए आसपास के लोग जमा हो गए। कुछ लोग दीवार फांदकर अंदर पहुंचे तो कमरे में रोहित को लटका देखा। उसे फंदे से उतार कर ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। रोहित मूल रूप से इंदिरानगर के तकरोही इलाके के रहने वाले थे, पर वह परिवार संग नाका इलाके में किराये पर रहते थे। इस मामले में इंस्पेक्टर नाका वीरेंद्र त्रिपाठी का कहना है कि परिजनों की ओर से शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।