फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The racket of touts in government hospitals; audio clip exposes the truth.

Lucknow News: सरकारी अस्पतालों में दलालों का खेल, ऑडियो से खुली पोल

Wed, 14 Oct 2026 02:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
The racket of touts in government hospitals; audio clip exposes the truth.
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। केजीएमयू और बलरामपुर अस्पताल में मरीजों को निजी अस्पतालों में भेजने के नाम पर कमीशनखोरी का मामला सामने आया है। आरोप है कि अस्पतालों में बेड खाली न होने पर मरीज के बाहर निकलते ही दलाल तीमारदारों से संपर्क कर लेते हैं। बेहतर इलाज का झांसा देकर उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया जाता है।
विज्ञापन

मंगलवार को दो दलालों की बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ। इसमें एक दलाल पुलिस से सेटिंग और मरीजों को निजी अस्पताल पहुंचाने के नेटवर्क का दावा कर रहा है। हालांकि, ऑडियो में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

दलालों की बातचीत के कुछ अंश
दलाल-1- अरे, बलरामपुर को कैसे हैंडल करता हूं, तुम लोग जानते हो? कोई नहीं जानता।
दूसरा-2- यह बात तो सच है।
दलाल-1- बलरामपुर अस्पताल के दरोगा से लेकर सिपाही तक सब अपने खास हैं। वजीरगंज थाना भी अपना है। अगर मैं डेढ़ लाख रुपये खर्च कर रहा हूं तो बेवकूफ नहीं हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दलाल-2 - पैसे का ही खेल है हर जगह। हम भी रायबरेली एम्स में करते थे, वहां 40-50 हजार रुपये ज्यादा मिलते थे।
दलाल-1- डेढ़ लाख रुपये खर्च करता हूं, जिसमें एक लाख रुपये वजीरगंज का खर्च है।
दलाल-2 - आपका नेटवर्क बहुत तेज है भाई।
दलाल-1- जिस दिन जाऊंगा, उस दिन नौकरी जाएगी...। 50 हजार रुपये में कितना मिलता है तुम्हें, 25 हजार?
दलाल-2 - हां।
दलाल-1- 30 हजार रुपये चाहिए?
दलाल-2- 30 हजार रुपये दिए तो ठीक है, लेकिन हम ट्रॉमा से काम नहीं करेंगे।
दलाल-1- ट्रॉमा में तुम्हारी निजी गाड़ियां सबसे ज्यादा आती हैं। वहां अंदर से डॉक्टर भेजते हैं। गाड़ी से उतरवाकर मरीज को भिजवाते हैं।
दलाल-2 - हम आपको बाद में बताएंगे कि कैसे काम करना है।
दोषियों पर होगी कार्रवाई
Iकोई डॉक्टर या कर्मचारी मरीजों को निजी अस्पताल में शिफ्ट कराते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। पहले भी कुछ जूनियर डॉक्टरों पर कार्रवाई की गई थी। - डॉ. प्रेमराज सिंह, ट्रॉमा सेंटर प्रभारीI

Iमरीजों को निजी अस्पतालों में भेजे जाने की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा रैकेट चल रहा है तो संबंधित कर्मचारियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. बीकेएस चौहान, निदेशक, बलरामपुर अस्पतालI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed