फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The Quran is a code of guidance for humanity: Maulana Kalbe Ahmed

इंसानियत के लिए हिदायत का दस्तूर है कुरआन : मौलाना कल्बे अहमद

Thu, 09 Jul 2026 01:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
The Quran is a code of guidance for humanity: Maulana Kalbe Ahmed
मजलिस को खिताब करते मौलाना कल्बे अहमद नकवी।
लखनऊ। कुरआन महज तिलावत की किताब नहीं, बल्कि पूरी इंसानियत के लिए हिदायत का दस्तूर है। अहलेबैत ने पूरी जिंदगी कुरआन की तालीम पर अमल करके दिखाया और उसी रास्ते पर चलने का पैगाम दिया। यह बात मौलाना कल्बे अहमद नकवी ने हुसैनाबाद स्थित बड़ा इमामबाड़ा में आयोजित खम्सा-ए-मजालिस के तीसरे दिन ''कुरआन और अहलेबैत'' विषय पर कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज के दौर में समाज को कुरआन की शिक्षाओं, अच्छे अखलाक, इंसाफ और भाईचारे की सबसे ज्यादा जरूरत है। नौजवान अहलेबैत की सीरत को जीवन का हिस्सा बना लें तो समाज की अनेक बुराइयों से बचा जा सकता है। उन्होंने लोगों से कुरआन को समझकर उस पर अमल करने और अहलेबैत की शिक्षाओं को अपनाने की अपील की।
विज्ञापन

मजलिस की शुरुआत कारी मासूम मेहदी लाहयी ने तिलावत-ए-कुरआन से की। इसके बाद मौलाना सैय्यद कल्बे अहमद नकवी ने खिताब किया। हुसैनाबाद ट्रस्ट कर्मचारियों की ओर से आयोजित मजलिस में काफी संख्या में अकीदतमंद थे।

मजलिस को खिताब करते मौलाना कल्बे अहमद नकवी।

मजलिस को खिताब करते मौलाना कल्बे अहमद नकवी।

मजलिस को खिताब करते मौलाना कल्बे अहमद नकवी।

मजलिस को खिताब करते मौलाना कल्बे अहमद नकवी।

मजलिस को खिताब करते मौलाना कल्बे अहमद नकवी।

मजलिस को खिताब करते मौलाना कल्बे अहमद नकवी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed