फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The quality of Muharram's tabarruk should be improved

Lucknow News: मुहर्रम के तबर्रुक की गुणवत्ता को बनाया जाए बेहतर

Wed, 25 Jun 2025 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 25 Jun 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
The quality of Muharram's tabarruk should be improved
छोटा इमामबाड़ा स्थित शाही रसोई से बांटा जाएगा मुहर्रम का तबर्रुक
लखनऊ। रॉयल फैमली ऑफ अवध के महासचिव शिकोह आजाद की अगुवाई में मंगलवार को संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी एवं हुसैनाबाद ट्रस्ट के चेयरमैन विशाल सिंह बैठक की। संगठन के महासचिव शिकोह आजाद ने बताया कि इस दौरान मुर्हरम की पहली तारीख को निकलने वाले शाही जुलूस को लेकर चिंतन किया गया। हुसैनाबाद ट्रस्ट के दोनों गेटों की जर्जर अवस्था और रूमीगेट के नीचे लगी रेलिंग को पूरी तौर पर हटाए जाने पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट की ऐतिहासिक इमारतों में होने वाली मुहर्रम की मजलिसों के तबर्रुक की गुणवत्ता सुधारने पर भी चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि छोटा इमामबाड़ा स्थित ट्रस्टी रूम को पहले की तरह सुसज्जित करने को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर हुसैनाबाद ट्रस्ट के सचिव एवं एडीएम अमित कुमार ट्रस्ट, प्रभारी कार्यालय अधीक्षक हबीबुल हसन के अलावा रॉयल फैमली की ओर से कब्बन नवाब, हसन शिकोह एडवोकेट, शाने अब्बास रिजवी एडवोकेट, सैफी आगा, असकरी जैदी, आरेज मेहंदी, आबिद अब्बास मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed